मंदसौरमध्यप्रदेश

शिक्षक श्री गुप्ता और श्री प्रजापति नवाचार पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित

शिक्षक श्री गुप्ता और श्री प्रजापति नवाचार पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित

 

मंदसौर । गुरुवार को जारी लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल सूची में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए मंदसौर जिले से प्राथमिक श्रेणी में श्री राकेश कुमार गुप्ता और माध्यमिक श्रेणी में श्री मुकेश कुमार प्रजापति के नाम शामिल हैं । लोक शिक्षण आयुक्त श्री अभिषेक सिंह के हस्ताक्षर से जारी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार सूची में प्राथमिक श्रेणी में 18 तथा माध्यमिक श्रेणी में 15 शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं ।

निश्चित कार्यक्रम अनुसार कुल 33 राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्रदान किए जाने के लिए जीऐडी स्थित स्वर्ण जयंती आडिटोरियम भोपाल में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर शाम को प्रदान किए जाएंगे ।

प्राप्त जानकारी अनुसार राज्यपाल के साथ शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

पूरे मध्य प्रदेश में अपने नवाचारों के माध्यम से विशेष पहचान बनाने वाले मल्हारगढ़ क्षेत्र से प्राथमिक विद्यालय चीताखेड़ी के शिक्षक श्री राकेश गुप्ता का भोपाल में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा । नवाचारों के लिए शिक्षक श्री गुप्ता को पहले भी कई बार सम्मानित किया गया है और अब राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिलने जा रहा है ।

वहीं जिले में माध्यमिक श्रेणी के विद्यालयों में झारड़ा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री मुकेश कुमार प्रजापति का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है ।

जिले के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक श्रेणी (कक्षा 1 से 8 ) में शिक्षक श्री गुप्ता गायन द्वारा , खेल द्वारा, पढ़ाई कराने में पूरे देश पूरे मध्य प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाए हैं।

शिक्षा में इन नवाचारों के सफ़ल प्रयोग से श्री गुप्ता का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है ।

इसी तरह माध्यमिक श्रेणी में चयनित शिक्षक श्री प्रजापति ने स्वयं प्रयास करते हुए स्कूल में नामांकन वृद्धि दर्ज़ कराई गांव में डोर टू डोर संपर्क किया स्कूल समय बाद पालकों से संवाद कर प्रेरित किया । विशेष रूप से स्कूली बच्चों को सिखाया निःशुल्क पढ़ाया परिणाम आए और भौतिक विज्ञान गणित सहित अन्य विषयों में पांच वर्षों से रिजल्ट शत प्रतिशत रहा , झारड़ा के उत्तीर्ण विद्यार्थी ऊंचे पदों पर गए हैं ।

छोटे छोटे ग्रामीण क्षेत्रों से राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक श्री गुप्ता चीता खेड़ी और श्री प्रजापति झारड़ा में प्रसन्नता का वातावरण बना है । परस्पर बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है । शिक्षक सम्मान से गांव का महत्व और शिक्षण राज्य स्तर पर रेखांकित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}