7.8% विकास दर का जश्न छोड़कर सरकार जनता की जमीन पर विकास दिखाए : महेंद्र उपाध्याय

नीमच
देश की 7.8 प्रतिशत विकास दर के आंकड़ों पर जिला कांग्रेस महासचिव पं. महेंद्र उपाध्याय सांडिया ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि GDP बढ़ने और आम आदमी की आर्थिक स्थिति सुधरने में अंतर है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि देश इतनी तेज गति से विकास कर रहा है तो महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बढ़ती लागत और मध्यमवर्ग पर आर्थिक बोझ से जनता को राहत क्यों नहीं मिल रही?
उपाध्याय ने कहा कि सरकार को केवल विकास दर का जश्न मनाने के बजाय रोजगार, प्रति व्यक्ति आय, महंगाई और आम जनता की क्रय शक्ति की वास्तविक तस्वीर भी सामने रखनी चाहिए।
व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा—
“सरकार के आंकड़ों में विकास 7.8 प्रतिशत की रफ्तार से दौड़ रहा है, लेकिन जनता की जेब में विकास अभी भी पैदल चल रहा है।”
पं. महेंद्र उपाध्याय सांडिया
महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी, नीमच

