शामगढ़मंदसौर जिला
साप्ताहिक ट्रेन अजमेर-बांद्रा टर्मिनस के शामगढ़, गरोठ, सुवासरा में स्टॉपेज को लेकर सौंपा ज्ञापन

साप्ताहिक ट्रेन अजमेर-बांद्रा टर्मिनस के शामगढ़, गरोठ, सुवासरा में स्टॉपेज को लेकर सौंपा ज्ञापन
शामगढ़। खिदमत-ऐ-खल्क फाउंडेशन ग्रुप द्वारा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 19625/ 19626 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस का शामगढ़, गरोठ, सुवासरा रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज को लेकर नपाध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव एवं स्टेशन मास्टर फिरोज खान को सौंपा ज्ञापन फाउंडेशन के अध्यक्ष फारूख मेव द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले के गरोठ, सुवासरा एवं शामगढ़ क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व्यापारी, कर्मचारी, मरीज एवं आम नागरिक धार्मिक स्थल दर्शन के लिए अजमेर शरीफ, पुष्कर जी मंदिर एवं जयपुर से खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन हेतु विभिन्न शहरों से आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र सामाजिक, व्यापारिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से निरंतर विकसित हो रहा है तथा रेल यातायात यहां के आम नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। गाड़ी संख्या 19625/19626 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का वर्तमान में गरोठ, सुवासरा एवं शामगढ़ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा प्राप्त करने के लिए अन्य स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय एवं धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है। गरोठ, सुवासरा एवं शामगढ़ क्षेत्र के हजारों नागरिकों की सुविधा एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए हमारी संस्था की ओर से आपसे पुरजोर मांग है कि उक्त ट्रेन का ठहराव शामगढ़, गरोठ, सुवासरा रेलवे स्टेशनों पर कीया जाए इन तीनों स्टेशनों पर ठहराव मिलने से मंदसौर जिले के साथ- साथ आसपास के प्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के यात्रियों को अजमेर, कोटा, रतलाम, मुंबई एवं अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उक्त गाड़ी का ठहराव स्वीकृत करे। ज्ञापन के दौरान खिदमत-ऐ-खल्क फाउंडेशन के अध्यक्ष फारूख मेव , बंटी पठान , मुबारिक खान , शाहरुख पठान , जाहिद खान , दादू भाई , फिरोज मंसूरी , अफसर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।



