मंदसौर जिलासीतामऊ

आवासीय कॉलोनी में नियमों की अनदेखी, सेफ्टी दीवार तोड़कर बनाई जा रही व्यावसायिक दुकानें

आवासीय कॉलोनी में नियमों की अनदेखी, सेफ्टी दीवार तोड़कर बनाई जा रही व्यावसायिक दुकानें

सीतामऊ- नगर की ऋद्धि सिद्धि रहवासी कॉलोनी में नियम विरुद्ध निर्माण का मामला सामने आया है कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी की सुरक्षा के लिए बनाई गई सेफ्टी बाउंड्रीवॉल को तोड़कर वहां व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया जा रहा है आवासीय कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बाउंड्री को तोड़कर पक्की दुकानों का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। इससे न केवल कॉलोनी का स्वरूप बिगड़ रहा है बल्कि रहवासियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। नाम न छापने की बात पर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जब कॉलोनी आवासीय प्रयोजन के लिए स्वीकृत है तो वहां कॉम्प्लेक्स / दुकानें कैसे बनाई जा सकती हैं? साथ ही सुरक्षा दीवार तोड़ने से बाहरी आवागमन शुरू हो गया है और चोरी की घटनाओं का डर बना हुआ नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जांच कर इस अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए और टूटी हुई सेफ्टी दीवार को फिर से बनवाया जाए

–00–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}