सुवासरामंदसौर जिला
राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय सुवासरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय सुवासरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
सुवासरा। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप महाविद्यालय सुवासरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, प्रतियोगिता उपरांत समापन कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुरेश देवड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया साथी सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया पूरा आयोजन में सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुंदरलाल पाटीदार ने किया और आभार डॉ. शंभू सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया



