दलौदामंदसौर जिला

एक पेड़ माँ के नाम : पर्यावरण संरक्षण की ओर सार्थक पहल भावगढ़ के मुक्ति धाम में पौधे लगाए गए

एक पेड़ माँ के नाम : पर्यावरण संरक्षण की ओर सार्थक पहल भावगढ़ के मुक्ति धाम में पौधे लगाए गए

भावगढ़ – मंदसौर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मंदसौर के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम भावगढ़ स्थित मुक्ति धाम में पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सगवाली एवं ग्रीनको विंड प्राइवेट लिमिटेड, मामटखेड़ा के सहयोग से किया गया कार्यक्रम जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति जी बैरागी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना जी भट्ट के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर जन अभियान परिषद के मेंटर्स श्री रूपदेव सिंह सिसौदिया ने कहा कि, “एक पेड़ माँ के नाम” केवल पौधा लगाने का अभियान नहीं, बल्कि अपनी माँ, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। जिस प्रकार हम अपनी माँ की सेवा और देखभाल करते हैं, उसी भावना से लगाए गए पौधे की भी नियमित देखभाल करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री महेश जी भटेवरा ने कहा कि मुक्ति धाम जैसे स्थानों पर पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी कार्य है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और भावगढ़ को हराभरा बनाने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री नागेन्द्र सिंह सिसौदिया, जन अभियान परिषद के मेंटर्स श्री रूपदेव सिंह सिसौदिया, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री महेश जी भटेवरा, सहायक सचिव श्री श्याम जी भटेवरा, श्री दशरथ जी भटेवरा, श्री विशाल बारेट, श्री देवीलाल कुमावत, श्री रामचंद्र जी राठौर, श्री सुनील धानुका एवं श्री शैलेन्द्र सिंह भाटी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}