भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत भारत विकास परिषद का गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय धामनिया दीवान में संपन्न

भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत भारत विकास परिषद का गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय धामनिया दीवान में संपन्न
शामगढ़ । संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ द्वारा माध्यमिक विद्यालय धामनिया दीवान में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता स्वामी विवेकानंदजी एवं ज्ञान की देवी सरस्वती माता के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता भारत विकास परिषद के प्रांत महासचिव विनोद काला प्रांत पदाधिकारी डॉ महेश सेठिया नप एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ शाखा अध्यक्ष डॉ अजय चौहान प्रांत पदाधिकारी डॉ दुर्गा सिसोदिया श्रीमती बीना जैन महिला प्रमुख श्रीमती मधु जैन सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षकाओ एवं भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया सभी गुरुजनों का उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प भेंट करके चरण स्पर्श करके वंदन किया गया इसके पश्चात परिषद द्वारा कक्षा छठी सातवीं एवं आठवीं में प्रथम द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र एवं पेन वितरित किया गया विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को भी बिस्किट्स एवं पेन वितरित किए गए
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के बारे में परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं मंडल भाजपा महामंत्री अरुण कासट ने विस्तार से प्रकाश डाला संस्कार की शपथ बच्चों को मुकेश दानगढ़ ने दिलाई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धामनिया के सरपंच प्रकाश रावत भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांत नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुजराती कार्यक्रम संयोजक जगदीश चौधरी प्रणय मुजावदिया शाखा कोषाध्यक्ष पलाश चौधरी सुरेश भार्गव सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव नवीन सेठिया ने किया एवं आभार संयोजक दिनेश गुप्ता सर में व्यक्त किया।



