रतलामताल

आलोट -भूतिया फंटा स्थित महाकाल दूध डेयरी में दूध की जांच -नमूने लिए गए-खाद्य अधिकारी जमरा

आलोट -भूतिया फंटा स्थित महाकाल दूध डेयरी में दूध की जांच -नमूने लिए गए-खाद्य अधिकारी जमरा

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के आदेश में दूध में मिलावट की जांच रेपिड टेस्ट के माध्यम से किए जाने के आदेश दिए गए । आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा दूधिया फांटा आलोट में स्थित महाकालेश्वर मिल्क चिलिंग प्लांट तथा ग्राम भूतिया में स्थित महाकाल दूध डेयरी में दूध की जांच की गई जिसमें यूरिया, माल्टोस, कास्टिक सोडा, स्टार्च,नमक के टेस्ट लगाए गए सभी टेस्ट में दूध मानक स्तर का पाया गया। साथ ही कन्या शाला रोड़ स्थित शिव ट्रेंडिंग से सरसों तेल का नमूना लिया गया एवं ग्राम भूतिया आलोट स्थित महाकाल दूध डेयरी से भैंस के दूध का नमूना लिया गया।लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}