मंदसौरमध्यप्रदेश

काउंटर नारकोटिक्स ऑपरेशन के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस का तीन दिवसीय संयुक्त पुलिस अभ्यास

29 पुलिस टीमों ने करीब 300 स्थानों पर की कार्रवाई, 40 अपराधी गिरफ्तार एवं 31 फरार अपराधियों के संबंध में मिली महत्वपूर्ण आसूचना

चित्तौड़गढ़, 02 सितंबर 2026। डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस की रिकमेंडेशंस की पालना एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राजस्थान पुलिस की उदयपुर रेंज द्वारा सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस के साथ तीन दिवसीय संयुक्त ऑपरेशन एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस संयुक्त एक्सरसाइज में राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं उदयपुर तथा मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर एवं रतलाम और गुजरात के साबरकांठा एवं अरावली जिलों की पुलिस ने भाग लिया।

पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि संयुक्त ऑपरेशन के तहत 31 अगस्त को संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपसी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर संयुक्त कार्रवाई की योजना तैयार की। टेबल-टॉप एक्सरसाइज के माध्यम से टीमों का गठन किया गया तथा चिन्हित अपराधियों एवं उनके संभावित ठिकानों के संबंध में आसूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया।

01 सितंबर को गठित संयुक्त टीमों द्वारा चिन्हित अपराधियों एवं लक्ष्यों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टीमों ने एक-दूसरे के सहयोग से सर्च एवं सीजर की कार्रवाई की तथा कुछ स्थानों पर संयुक्त नाके भी लगाए। इस कार्रवाई में 29 टीमों द्वारा करीब 300 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मादक पदार्थ तस्करी एवं विभिन्न अन्य अपराधों में संलिप्त 40 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त 31 फरार अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण आसूचना प्राप्त हुई तथा उन्हें सफलतापूर्वक लोकेट किया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को जिंग गेस्ट हाउस चित्तौड़गढ़ में मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त डीब्रीफिंग सेशन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा की गई। बैठक में डीआईजी रतलाम, पुलिस अधीक्षक नीमच, पुलिस अधीक्षक मंदसौर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़, पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा, पुलिस अधीक्षक एनसीबी, पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ तथा असिस्टेंट डायरेक्टर आईबी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं लर्निंग पॉइंट्स को साझा किया गया। साथ ही आगामी दिनों में संयुक्त एक्सरसाइज को और अधिक फोकस्ड एवं प्रभावी बनाने के लिए चिन्हित जोन, संभावित क्षेत्रों तथा अपराधियों की विभिन्न मोडस ऑपरेंडी पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं रणनीतियों का भी आदान-प्रदान किया गया।

संयुक्त एक्सरसाइज का उद्देश्य अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं का अपराधियों द्वारा उठाए जाने वाले लाभ को समाप्त करना, फरार एवं सक्रिय अपराधियों को प्रभावी रूप से गिरफ्तार करना तथा उनके आपराधिक नेटवर्क को चिन्हित कर उसे जड़ से उखाड़ना है। आगामी दिनों में भी राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस के बीच इसी प्रकार की संयुक्त एक्सरसाइज एवं समन्वित कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}