कार्रवाईमंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ में स्कूली बसों की सघन चेकिंग, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई

सीतामऊ में स्कूली बसों की सघन चेकिंग, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई

सीतामऊ।शासन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग के निर्देशन में तहसीलदार किरण गेहलोत नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल एवं पुलिस की मौजूदगी में प्राइवेट स्कूलों की बसों की चेकिंग की गई जिसमें जे.के. पब्लिक स्कूल सीतामऊ सहित व पैरामाउंट एकेडमी स्कूलों की बसों को रोका गया बसों में क्षमता से अधिक बच्चे, फिटनेस, परमिट, फायर सेफ्टी और अन्य मानकों की जांच की जा रही है जिसमें कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई जिन बसों में अधिक बच्चे पाए गए उन बसों को तहसीलदार द्वारा चालकों को बच्चों को घर पर छोड़कर थाने में खड़ी करने को कहा गया। जांच के दौरान नायब तहसीलदार द्वारा बसों में खुद अंदर चढ़कर देखा गया जिसमें पाया गया कि वाहनों में क्षमता (कैपेसिटी) से ज्यादा बच्चे बैठे पाए गये।



