ANM-GNM फेयरवेल पार्टी का आयोजन, रिया सिंह और ज्योति गुप्ता बनीं मिस फेयरवेल

ANM-GNM फेयरवेल पार्टी का आयोजन, रिया सिंह और ज्योति गुप्ता बनीं मिस फेयरवेल
गोरखपुर पैसिफिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायपुर पीपीगंज में ANM और GNM छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंजता रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमाल जावेद उस्मानी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सैयद हबीबुल्लाह, निदेशक पैसिफिक कॉलेज, डॉ. मनीत दीक्षित और डॉ. सुशील प्रताप मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।फेयरवेल पार्टी के दौरान ANM और GNM की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का खास आकर्षण मिस फेयरवेल GNM और मिस फेयरवेल ANM का चयन रहा। प्रतियोगिता के बाद रिया सिंह को मिस फेयरवेल GNM और ज्योति गुप्ता को मिस फेयरवेल ANM चुना गया। चयन के बाद दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया।मीडिया से बातचीत में मिस फेयरवेल रिया सिंह और ज्योति गुप्ता ने कहा कि पैसिफिक कॉलेज से उन्हें जो शिक्षा और मार्गदर्शन मिला है, उसे वे अपने जीवन में पूरी तरह आत्मसात करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने अपने जूनियर विद्यार्थियों को भी संदेश दिया कि कॉलेज में मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में अभी बहुत कुछ हासिल करना है और शिक्षा ही आगे बढ़ने का मजबूत आधार है।अपने संबोधन में कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर इरफान हाशमी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है, ताकि वे शिक्षा पूरी करने के बाद अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर इरफान हाशमी, एडिशनल डायरेक्टर फरहान हाशमी, प्रिंसिपल चिराग क्रिस्टी, वाइस प्रिंसिपल विशाल ओरीलाल सहित अभिलाषा, प्रतीक, प्रिया, रिंकी और ज्ञानंजलि समेत कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए। फेयरवेल पार्टी ने ANM और GNM छात्राओं के कॉलेज जीवन की यादों को भावुक और खुशनुमा बना दिया।



