सम्मानजावरारतलाम

जावरा के डॉ. हमीर सिंह राठौर, राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा अवार्ड 2026 इंदौर में  हुए सम्मानित 

मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया ने किया सम्मानित, चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी निभा रहे सक्रिय भूमिका

जावरा:- चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानव सेवा, समर्पण और मानवीय दायित्वों के सर्वोत्तम निर्वहन के लिए जावरा के प्रसिद्ध जनरल फिजिशियन डॉ. हमीर सिंह राठौर को प्रतिष्ठित ‘पद्म भूषण स्व. डॉ. एस.के. मुखर्जी राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।

इंदौर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया के कर-कमलों द्वारा डॉ. राठौर को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

मानव सेवा और चिकित्सा समर्पण के लिए मिला सम्मान

सत्कार कला कल्याण समिति, इंदौर द्वारा डॉ. हमीर सिंह राठौर को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानव सेवा एवं मानवीय दायित्वों का सर्वोत्तम निर्वहन करने के लिए इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। चिकित्सा सेवा के प्रति उनका समर्पण, सेवाभाव और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण इस सम्मान का प्रमुख आधार रहा।

डॉ. राठौर लंबे समय से चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सेवाभावी व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के चलते जावरा क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है।

सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका –

चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. हमीर सिंह राठौर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री तथा जावरा राजपूत समाज के संरक्षक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके अलावा वे जावरा शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहते हुए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते हैं।

राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सम्मान से डॉ. राठौर के चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को नई पहचान मिली है। सम्मान प्राप्त होने पर जावरा क्षेत्र के नागरिकों, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}