आज 01 सितंबर 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 01 सितंबर 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 01 सितंबर 2026 मंगलवार का पञ्चांग-
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
मास: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी सुबह 07:41 तक, तत्पश्चात पंचमी।
वार: मंगलवार
ऋतु: वर्षा ऋतु
नक्षत्र: अश्विनी दोपहर 02:42 से 2 सितंबर तक।
योग: वृद्धि योग रात 11:39 तक, तत्पश्चात ध्रुव योग।
करण: बालव सुबह 07:41 तक, कौलव शाम 06:59 तक।
पंचक: आज पंचक नहीं है।
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय-
सूर्योदय का समय- 06:00
सूर्यास्त का समय- 18:35
चन्द्रोदय- 20:58
चन्द्रास्त- 09:44
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 बजे से 05:37 बजे तक
प्रातः संध्या- 05:14 ए एम से 06:23 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:13 अपराह्न से 01:03 अपराह्न
विजय मुहूर्त- 02:43 अपराह्न से 03:33 अपराह्न तक
गोधुली मुहूर्त- 06:53 अपराह्न से 07:16 अपराह्न
सायं संध्या- 06:53 अपराह्न से 08:02 अपराह्न
अमृत काल- 07:42 अपराह्न से 09:15 अपराह्न तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:23 प्रातः 02:42 प्रातः 02 सितम्बर
अमृत सिद्धि योग- प्रातः 06:23 बजे से प्रातः 02:42 बजे तक, 02 सितम्बर
आज के अशुभ समय-
राहुकाल: दोपहर 03:46 से शाम 05:20 तक
यमगण्ड: सुबह 09:31 से 11:05 तक।
गुलिक काल: दोपहर 12:38 से 02:12 तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में यात्रा से बचें।
उपाय: यदि आज उत्तर दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले हनुमान जी के दर्शन करें ।
मंगलवार दिन का चौघड़िया
रोग: 05:59 – 07:33
उद्वेग: 07:33 – 09:07
चर: 09:07 – 10:42
लाभ: 10:42 – 12:16
अमृत:12:16 – 13:51
काल: 13:51 – 15:25
शुभ: 15:25 – 16:59
रोग: 16:59 – 18:34
मंगलवार रात्रि का चौघड़िया
काल: 18:34 – 19:59
लाभ : 19:59 – 21:25
उद्वेग: 21:25 – 22:51
शुभ: 22:51 – 00:16, सितंबर
अमृत: 00:16 – 01:42, सितंबर
चर: 01:42 – 03:08, सितंबर
रोग: 03:08 – 04:33, 02 सितंबर
काल:04:33 – 05:59, 02 सितंबर
व्रत त्यौहार –
रक्षा पंचमी:- आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग है. आज के दिन रक्षा पंचमी (रेखा पंचमी) का त्यौहार मनाया जाएगा। जो भाई-बहन किसी कारणवश रक्षाबंधन पर राखी नहीं बांध पाए थे, वे आज के दिन रक्षासूत्र बांध सकते हैं. इसे शांति पंचमी भी कहा जाता है।
आज 01 सितंबर 2026 मंगलवार का राशिफल –
मेष राशि-
दिन जोश और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ आपकी कार्यक्षमता की तारीफ होगी. कारोबार में नए अवसर हाथ लग सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा, लेकिन उत्साह में आकर बेवजह खर्च करने से बचें. परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मेहनत करना लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि-
दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है. व्यापार में लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे. धन संबंधी स्थिति मजबूत रहेगी. घर-परिवार में शांति और सुख का वातावरण बना रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम और समझ बढ़ेगी।
मिथुन राशि-
काम की अधिक व्यस्तता का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में कई जिम्मेदारियां एक साथ मिलें तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें. व्यापार में कोई नया सौदा मिलने की संभावना है. पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. परिवार में किसी विषय को लेकर तनाव हो तो बातचीत से हल निकालें. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा.
कर्क राशि-
दिन सकारात्मक संकेत लेकर आएगा. नौकरी में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है. व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. परिवार में कोई शुभ सूचना मिलने से खुशी बढ़ेगी. प्रेम जीवन में आपसी संबंध मजबूत होंगे और साथी का भावनात्मक साथ मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करने के बजाय अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
सिंह राशि –
आत्मविश्वास में आज बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है. व्यापार में कोई फायदेमंद सौदा आपके पक्ष में आ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी का साथ और विश्वास प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, इसलिए पढ़ाई पर ध्यान देकर मेहनत का पूरा लाभ उठाएं।
कन्या राशि-
आज व्यवस्थित ढंग से काम करना लाभदायक रहेगा. नौकरी में कोई जरूरी कार्य पूरा होने से राहत मिल सकती है. व्यापार में बनने वाले नए संपर्क आगे चलकर फायदा दे सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है. परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई करते समय एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी।
तुला राशि –
दिन कुछ अच्छा तो कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है. नौकरी में सहकर्मियों की सहायता से जरूरी कार्य पूरे होंगे. व्यापार में साझेदारी के जरिए लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में यदि कोई गलतफहमी चल रही है, तो बातचीत के जरिए उसे दूर किया जा सकता है. शांत रहकर फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि –
मंगलवार को हर काम में धैर्य बनाए रखने की सलाह है. नौकरी में कठिन या चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन मेहनत के बल पर सफलता हासिल करेंगे. कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से सतर्क रहना होगा. आर्थिक मामलों में किसी बड़े जोखिम से बचें. परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है. प्रेम जीवन में छोटी-सी बात को बड़ा विवाद बनाने से बचें और समझदारी से व्यवहार करें।
धनु राशि-
दिन सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. नौकरी में पहले किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. व्यापार में नए अवसर मिलने से आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग और विश्वास बना रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए नियमित मेहनत करते रहना चाहिए।
मकर राशि-
आज मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है. नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपकी क्षमता सामने आएगी. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, फिर भी खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी है. परिवार के किसी सदस्य की सहायता करनी पड़ सकती है. प्रेम जीवन में भावनाओं पर संतुलन रखें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
कुंभ राशि-
जातकों को मंगलवार को नई योजनाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे. नौकरी में आपकी कार्यक्षमता की प्रशंसा हो सकती है. व्यापारियों के साथ नए ग्राहक जुड़ने से लाभ की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. परिवार का सहयोग आपके साथ रहेगा. प्रेम जीवन में मधुरता और आपसी समझ बनी रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए निरंतर प्रयास और एकाग्रता बनाए रखनी होगी।
मीन राशि-
आज का दिन सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल होगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के नए मौके सामने आएंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है, लेकिन गैर-जरूरी खर्चों को टालना समझदारी होगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. प्रेम जीवन में साथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई की ओर पर्याप्त ध्यान देना चाहिए
