रुणीजा में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

रुणीजा में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
पंकज बैरागी
सुवासरा । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रुणीजा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस डाक दरवाजा स्थित मस्जिद से प्रारंभ होकर सदर बाजार, बस स्टैंड होते हुए नई आबादी स्थित दरगाह पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन सदर मोहम्मद वकील के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. शहजाद, अनवर अली, मोहम्मद शोयब, जाकिर भाई, यूनुस भाई, राजा भाई, ड्राइवर गब्बर सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासन की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह, धार्मिक आस्था और सौहार्द का वातावरण बना रहा। उक्ताशय की जानकारी मोहम्मद साबिर रुनिजा ने यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।



