आलेख/ विचारमंदसौरमध्यप्रदेश

सुवासरा से मल्हारगढ़ तक भाजपा की विजयगाथा, जगदीश देवड़ा का राजनीतिक सफर, विधायक से उपमुख्यमंत्री तक

सुवासरा से मल्हारगढ़ तक भाजपा की विजयगाथा, जगदीश देवड़ा का राजनीतिक सफर, विधायक से उपमुख्यमंत्री तक

 

1990 में सुवासरा से शुरू हुई राजनीतिक पारी, 2008 में मल्हारगढ़ से लगातार चार चुनावी जीत और 2023 में 59,024 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद तक पहुंचे

मंदसौर- मध्यप्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय जनजीवन, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और चुनावी सफलताओं से जुड़ा रहा है

वर्ष 1990 में सुवासरा विधानसभा से पहली बार विधायक बनने के साथ उनकी विधानसभा यात्रा शुरू हुई। 1993 में उन्होंने फिर जीत दर्ज की। 1998 में चुनावी पराजय के बाद 2003 में शानदार वापसी की और भाजपा सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2008 में परिसीमन के पश्चात मल्हारगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और यहां से लगातार चार बार जीत दर्ज की*

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सार्वजनिक जीवन

वर्ष 1979 में रामपुरा शासकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जगदीश देवड़ा सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हुए। इसके बाद भाजपा संगठन और युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व निभाते हुए उनका राजनीतिक सफर आगे बढ़ा

सुवासरा से मल्हारगढ़ तक चुनावी सफर

1990 — सुवासरा से पहली बार विधायक

1993 — लगातार दूसरी बार विधायक

1998 — चुनाव में पराजय

2003 — सुवासरा से शानदार वापसी एवं मंत्री पद

2008 — मल्हारगढ़ से पहली बार विधायक

2013 — मल्हारगढ़ से दूसरी जीत

2018 — मल्हारगढ़ से तीसरी जीत

2023 — मल्हारगढ़ से चौथी लगातार जीत

मल्हारगढ़ के चार चुनावों का पूरा आंकड़ा

2008

प्राप्त मत — 66,138

जीत का अंतर — 3,688 वोट

2013

प्राप्त मत — 86,857

जीत का अंतर — 6,571 वोट

2018

प्राप्त मत — 99,839*

जीत का अंतर — 11,872 वोट

2023

प्राप्त मत — 1,15,498

जीत का अंतर — 59,024 वोट

वोटों के आंकड़ों में दर्ज बढ़ता समर्थन

66,138 ___86,857 99,839 ___ 1,15,498

2008 से 2023 के बीच प्राप्त मतों में 49,360 वोटों की बढ़ोतरी दर्ज हुई

जीत का अंतर भी—

3,688 ___6,571 ,11,872 ___ 59,024 तक पहुंचा

2023 में 59,024 वोटों की जीत मल्हारगढ़ विधानसभा में जगदीश देवड़ा के चुनावी सफर की सबसे बड़ी जीत रही

विधायक से उपमुख्यमंत्री तक का सफर

जगदीश देवड़ा ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में मध्यप्रदेश सरकार में परिवहन, जेल, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, गृह, वाणिज्यिक कर और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली

वर्ष 2020 में वे विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हुए उनका* राजनीतिक अनुभव और दायित्व लगातार बढ़ता गया

13 दिसंबर 2023 को उन्होंने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

एक नजर में पूरा राजनीतिक सफर

1979 — छात्रसंघ अध्यक्ष

1990 — पहली बार विधायक, सुवासरा

1993 — दूसरी बार विधायक

1998 — चुनावी पराजय

2003 — सुवासरा से वापसी एवं मंत्री

2008 — मल्हारगढ़ से पहली जीत

2013 — दूसरी जीत

2018 — तीसरी जीत

2023 — चौथी लगातार जीत

2023 — मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री*

सुवासरा से मल्हारगढ़ तक — भाजपा के साथ लंबी राजनीतिक यात्रा

1990 में सुवासरा से शुरू हुआ विधानसभा का सफर 2023 में मल्हारगढ़ की लगातार चौथी जीत और मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद तक पहुंचा

यह सफर चुनावी जीत के साथ-साथ संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक संघर्ष, जनसंपर्क और भाजपा में लगातार निभाई गई जिम्मेदारियों का भी विस्तृत अध्याय है

सुवासरा की पहली जीत से मल्हारगढ़ की लगातार चार जीत तक — जगदीश देवड़ा का राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश भाजपा की लंबी चुनावी और संगठनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}