सुवासरामंदसौर जिला

विधायक श्री डंग ने सुवासरा के आड़ा बाजार को स्व पीरूलाल जी डबकरा मार्ग के नाम कि घोषणा की

स्व श्री डबकरा को पोरवाल समाज पदाधिकारीयों व विधायक श्री डंग ने अर्पित कि श्रद्धांजलि

सुवासरा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न समाजजनों के मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री पीरुलाल डबकरा के पगड़ी रस्म पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र काला युवा संगठन मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र काला राजस्थान अध्यक्ष अंकित धनोतिया क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, महासभा महामंत्री श्री दिनेश चौधरी कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता, युवा संगठन संस्थापक तहसील अध्यक्ष एवं पोरवाल समाज सीतामऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया एवं समाजजनों ने स्व श्री डबकरा को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष श्री काला ने कहा कि स्व श्री पीरूलाल जी सबके दिलों में बसने वाले व्यवहार कुशलता के धनी इंसान थे।

महामंत्री श्री दिनेश चौधरी ने कहा कि स्व डबकरा जी हमारे पिता कि हम उम्र के थे पर उनका प्रेम अपनापन आशिर्वाद इतना था कि वे मित्रवत रहें। उनके प्रति भाव इतना था कि वे कितनी भी दुर हो पर उनके पास जाकर मिलने का मन करता था।

कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता ने कहा कि आदरणीय पीरूलाल जी डबकरा जैसे बहुत कम व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित किया।वे पोरवाल समाज को ही नहीं अन्य समाज के लिए भी मार्गदर्शक रहें। ऐसे हम सबके लिए प्रेरणा देने वाले समाज रत्न को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि स्व पीरूलाल जी डबकरा राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में गुरु रहें उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।उनका हर समाज में अच्छा प्रेम स्नेह रहा।उनकी यादें हम सबको याद आती रहेगी। ऐसे महान विरले पुरुष कि याद को चिरस्थाई हो इसके लिए सुवासरा का आड़ा बाजार को उनके नाम से किए जाने कि घोषणा करता हूं।आज से यह मार्ग स्व श्री पीरूलाल जी डबकरा मार्ग के नाम से जाना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}