नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 31 अगस्त 2026 सोमवार

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सितंबर में चार शिविर

रामपुरा, जावद, जीरन और कुकड़ेश्वर में आयोजित होंगे शिविर

नीमच, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत नीमच जिले में सितंबर माह में चार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार शिविरों में संबंधित नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

अभियान के तहत 3 सितंबर को नगर परिषद रामपुरा में शिविर आयोजित होगा। इसमें नगर परिषद रामपुरा के साथ ग्राम पंचायत बैसला, बारवाड़िया, मजीरिया, चेनपुरिया, चन्द्रपुरा, अमरपुरा, बुज, डायली, खिमलाब्लॉक, खेतपालिया, लसुडिया ईस्तमुरार एवं सोनडी क्षेत्र शामिल रहेंगे।

11 सितंबर को नगरपालिका जावद में शिविर होगा। इसमें नगर परिषद जावद, नगर परिषद नयागांव तथा नगर परिषद अठाना के नागरिक शामिल होंगे।

18 सितंबर को नगर परिषद जीरन में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर परिषद जीरन के साथ ग्राम पंचायत अमावली जागीर, बमोरा, चीताखेड़ा, धामनिया, घसुण्डी जागीर, हरनावदा, कराडिया महाराज, महुड़िया, राबडिया एवं सोनियाना क्षेत्र शामिल रहेंगे।

इसी क्रम में 25 सितंबर को नगर परिषद कुकड़ेश्वर में शिविर होगा। इसमें नगर परिषद कुकड़ेश्वर तथा ग्राम पंचायत कुंडालिया, पावटी, मोया, नलवा, कुन्दवासा, भदवास, लसुड़ियाआंत्री, बरखेड़ा, तलाऊ, हनुमंतिया, फूलपुरा, चिकली ब्लॉक एवं भाटखेड़ी खुर्द क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए हैं, कि शिविर आयोजन की तैयारियां संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा एसडीएम के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की जाएं। सभी जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ मैदानी अमले के साथ शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

–00–

जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से रेडक्रॉस से मिली सहायता

नीमच 30 अगस्‍त 2026, जनसुनवाई जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल से मनासा क्षेत्र के ग्राम बालागंज निवासी सुमीबाई पति दशरथ चौहान को कठिन परिस्थितियों से उबरने के लिए आजीविका का साधन मिला है।

आर्थिक रूप से कमजोर सुमीबाई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण मजदूरी करने में सक्षम नहीं थीं। परिवार में बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी उनके सामने चुनौती बनी हुई थी। उन्होंने जनसुनवाई में बच्चों के भरण-पोषण के लिए छोटा व्यवसाय शुरू करने हेतु सहायता का अनुरोध किया।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने उनकी परिस्थिति को संवेदनशीलता से समझते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सुमीबाई को रेडक्रॉस से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस सहायता से उन्होंने किराना दुकान शुरू की।

आज सुमीबाई अपनी दुकान संचालित कर स्वयं आय अर्जित कर रही हैं और अपने बच्चों के भरण-पोषण में सक्षम हुई हैं। उनके लिए जनसुनवाई में मिली सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बनी है।

यह पहल दर्शाती है,कि मध्यप्रदेश सरकार का जन-केंद्रित प्रशासन आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने के साथ उनके व्यावहारिक समाधान और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी निरंतर प्रयासरत है।

–00–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}