मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 31 अगस्त 2026 सोमवार

इनरव्हील क्लब मंदसौर द्वारा जिला जेल में कैदी भाइयों के साथ राखी का त्यौहार मनाया गया
रिश्ते खून से नहीं, भावनाओं से भी बनते हैं… 
मंदसौर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब मंदसौर द्वारा जिला जेल, मंदसौर में कैदी भाइयों के साथ आत्मीयता एवं भाईचारे का पर्व मनाया गया।
क्लब की सदस्यों ने सभी भाईयों को कंकू-तिलक लगाकर राखी बांधी एवं राखियां भेंट कीं। इस आत्मीय पहल से वहां का वातावरण भावनाओं और अपनत्व से भर गया। राखी बंधवाकर सभी भाई अत्यंत प्रसन्न एवं भावुक नजर आए। उनके चेहरों पर खुशी देखकर क्लब की सदस्यों को भी अपार संतोष एवं आनंद की अनुभूति हुई।
इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तोमर, अध्यक्ष श्रीमती अंजना पटेल, विजेता एवं क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
यह छोटा सा प्रयास समाज के हर वर्ग तक प्रेम, सम्मान, अपनत्व और भाईचारे का संदेश पहुंचाने की एक सुंदर पहल रही।  राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और रिश्तों की डोर है।
–00–

पटरी पार नागरिको की समस्या के समाधान हेतु रेलवे प्लेटफार्म दो पर रास्ते की मांग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व सांसदों से करी -विजय गुर्जर

मंदसौर ! पटरी पार क्षेत्र में लगभग 40 हजार नागरिक निवास करते है और 45 से अधिक कालोनियां इस क्षेत्र में विकसित हो चुकी है अनेक कालोनियां लगातार विकसित हो रही है जिससे आने वाले समय में बड़ी संख्या में और अधिक नागरिक इस क्षेत्र में निवास करेंगे बड़ी लाइन मंदसौर में लाने से लेकर ,दोनों अंडरब्रिज निर्माण होने तक इस क्षेत्र की जनता का आंदोलन के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान रहा है इस क्षेत्र को विकसित करने में यहां के नागरिकों ने कई परेशानिया को देखा है और अनेक संघर्ष किए है वर्तमान में मंदसौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर पटरी पार निवासियों के लिये कोई रास्ता नहीं दिया गया है जिसके परिणामस्वरूप यहां के नागरिकों ,वृद्धों,बच्चो को अनेक परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है इस समस्या के समाधान हेतु पूर्व पार्षद विजय गुर्जर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर से मांग करी है

विजय गुर्जर ने मांग करते हुए बताया है कि लगभग 40 हजार से अधिक आबादी पटरी के इस पार निवास करती है और दिन प्रतिदिन इस क्षेत्र में निवास करने वाले की संख्या बहुत तेजी से इस क्षेत्र में बढ़ रही है नए मंदसौर का विकास बहुत तेजी से लगातार पटरी के इस पार हो रहा है परिणाम स्वरूप यह समस्या इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है इस क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग, बच्चे ,बीमार,महिलाओं के साथ ही इस क्षेत्र में निवास करने वाले पटरी पार के नागरिकों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर 2 पर कोई रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को चढ़ने ,उतरने में असमर्थता होती है साथ ही कई बार बुजुर्ग,बच्चे महिला गिर जाते है इस क्षेत्र में आवागमन के साधन भी सुलभ नहीं है अंडरब्रिज में हमेशा पानी भरा रहने के कारण पैदल निकलने में भी परेशानी होती है इस तरह कई समस्याओं का सामना इस क्षेत्र के नागरिकों को करना पड़ है
इन समस्याओं के समाधान हेतु मंदसौर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर रास्ता दिए जाने की अत्यंत आवश्यकता है
अंत में विजय गुर्जर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता ,राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर से मांग करी है कि नागरिकों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए रेलवे के अधिकारी को निर्देशित कर इस क्षेत्र में आवागमन हेतु मंदसौर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर रास्ता देने की कार्यवाही कराई जाए ताकि पटरी पार के नागरिकों को हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सके

–00–

साकेत नगर उद्यान में आयोजित हुआ वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम

मंदसौर। सृष्टि सेवा संकल्प, मंदसौर इकाई द्वारा 30 अगस्त 2026, रविवार को साकेत नगर उद्यान, पाटिल कॉलोनी, मंदसौर में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया।
इस आयोजन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद बोथरा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र  मरच्या, जिला मंत्री मनीष तिवारी, हिमांशु जैन, पुलकित डांगी, सौरभ सोमानी, लोकेंद्र जैन, लोकेश जैन, आशीष जैन, डॉ. मुकेश बागड़ी, प्रवीण गर्ग, दिनेश जैन, राजेंद्र मंगल, रवि रिजवानी, गोपाल त्रिवेदी, अशोक जैन, शरद धींग, रणजीतसिंह चंद्रावत, और मातृशक्ति के रूप में शानू जैन, मीणा बोथरा, स्वाति तिवारी उपस्थित थे।
उपस्थित सदस्यों ने उद्यान के विशाल नीम वृक्ष पर पारंपरिक राखी बांधकर उसकी रक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वृक्ष को फूल-माला और पीले वस्त्र से सजाया गया था, जिसे देखकर सभी में पर्यावरण प्रेम की भावना जागृत हुई। प्रशांत गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार हम बहन की रक्षा का वचन देते हैं, उसी प्रकार वृक्षों की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने वृक्षों को जीवनदाता बताते हुए सभी से एक-एक वृक्ष गोद लेकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं पर्यावरण प्रेमी सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

–00–

पोलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 14 सितम्‍बर तक आवेदन करें

मंदसौर 30 अगस्‍त 2026 / कार्यालय अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल व्दारा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में त्रिवर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री- डिप्लोमा (आईटीआई / 12वीं पास) में प्रवेश हेतु की अंतिम तिथि में वृद्धि कर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की तिथि 14 सितम्‍बर 2026 दोपहर 12:30 बजे तक निश्चित की गई है।

रजिस्ट्रेशन उपरांत 27,29,31 अगस्त 2026 एवं 02,05,08,10,12 व 14 सितम्बर, 2026 को उपस्थित होकर प्रवेश करवा सकते है। महाविद्यालय में संचालित ब्राचों में रिक्तियाँ निम्ननुसार है:- कम्प्युटर साईंस एंड इंजीनियरिंग-21, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-35, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-00 एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग-04। विद्यार्थी मनचाही ब्रांच में पंजीयन के लिए 10वींए 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण की अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा अपना पासपोर्ट साईज का फोटो एवं निर्धारित फीस साथ लेकर आए।

संस्था में प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार शर्मा मो.नं. 9826747125 या प्रवेश शाखा प्रभारी श्री आकाश तिवारी मो.नं. 7987519842 और श्री पुलकित जोशी मो.नं. 9424033264 से संपर्क किया जा सकता है। संस्था में प्रवेशित पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार फीस में छुट और छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।

–00–

मारवाड़ी युवा मंच ने साइकिल रैली निकालकर समाज को स्वस्थ्य एवं जागरूक रहने का संदेश दिया
साइक्लोथॉन 0.6 के आयोजन में उमड़े स्कूली बच्चे, रास्ते में पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

मंदसौर l अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा मंदसौर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार खेल दिवस के उपलक्ष में साइक्लोथॉन 6 के तहत शहर में रविवार को संजय गांधी उद्यान से साइकिल रैली निकाली l सायकिल रैली को  समाजसेवी श्री राजमल गर्ग,  वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र चौधरी , श्री राजेन्द्र चाष्टा मारवाड़ी मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती रानी अनिल अग्रवाल,  श्री दिलीप सेठिया, संरक्षक श्री संजय वर्मा,  श्री नरेंद्र त्रिवेदी  के आतिथ्य में रवाना किया गया l
साइकिल रैली में बड़ी संख्या में  लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय के एनसीसी, स्काउट , राष्ट्रीय सेवा योजना ,जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन के सदस्य एवं खिलाडी ,छात्र-छात्राओं एवं नगर के गणमान्य जनों ने भाग लिया। सायकिल रैली संजय गांधी उद्यान से आरम्भ होकर  बंटी पान चौराहा,  माल गोदाम रोड,  रेल्वे स्टेशन रोड,  नाहटा चौराहा,  गांधी  चौराहा,  बीपीएल चौराहा  होते हुए नूतन स्टेडियम पहुंची । सायकिल रैली का पुष्पवर्षा कर रास्ते में  प्रकाश रेस्टोरेंट पर नीतेश पालीवाल,अंकुश पालीवाल सहित अनेक संस्थाओं ने किया स्वागत l
रैली  समापन पर अतिथियों के साथ ही मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सौरभ सोमानी, सचिव  कुलदीप सोमानी, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती किरण गणेश सोनगरा, सचिव श्रीमती प्रिया विवेक पालीवाल, प्रोजेक्ट चेयरमेन विश्वमोहन अग्रवाल, गणेश सोनगरा, दिलीप रांका एवं रिषभ पोरवाल ,जिला एनसीसी अधिकारी मेजर श्री विजय सिंह पुरावत ,कैप्टन श्री जितेन्द्र कनोंजिया ,.सीएचएम सुखचेनसिंह ने  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी बच्चों को सम्मानित किया।
समारोह के अतिथि श्री राजमल गर्ग  ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए साइकिल रैली निकालकर मंदसौर शहरवासियों को एक संदेश दिया है कि यदि स्वस्थ एवं मस्त रहना है तो प्रतिदिन हमें भी एक घंटा साइकिल चलाना चाहिए। श्री गर्ग ने कहा कि बच्चो ने साइकिल चलाने का जो जज्बा दिखाया है वह वास्तव में तारीफे  काबिल है ओर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है । हमें भी इस प्रकार के आयोजनों से प्रेरणा लेना चाहिए ।
वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र चौधरी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में सेवा एवं परोपकार के कार्य में लगा हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मारवाड़ी युवा मंच काफी सक्रिय है मारवाड़ी युवा मंच की कैंसर डिटेक्शन वेन मंदसौर शहर में भी दो बार आ चुकी है। जिसका भी लाभ निःशुल्क रूप से कैंसर की जांच करवाकर आमजन ने लिया है । पीड़ित मानवता की  सेवा सच्ची ईश्वरीय सेवा है वह मारवाड़ी युवा मंच कर रहा है। मंदसौर में मारवाड़ी युवा मंच की  सक्रिय भागीदारी प्रत्येक अच्छे कार्य में दिखाई देती है।
मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती रानी अनिल अग्रवाल ने  कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के माध्यम से प्रतिवर्ष साइकिल रैली का आयोजन कर समाज को स्वस्थ रहने के प्रति एक अच्छा संदेश दिया जाता है। हम सबको ऐसे अच्छे कार्यों र्को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए और प्रतिदिन संकल्प लेकर हमें भी साइकिल चलाना चाहिए।
प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री दिलीप सेठिया ने कहा कि मंदसौर शाखा द्वारा लगातार 6 वर्षों से नगर में सायकिल रैली निकालकर स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक किया जा रहा है l इस वर्ष मारवाड़ी युवा मंच ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा साथी योजना के तहत निःशुल्क नोट बुक वितरण का कार्य हाथ में लिया जिसका लाभ मंदसौर जिले को भी मिला और पांच हजार रजिस्टर जिले के स्कूलों में वितरित किए गए l
स्वागत उद्बोधन मारवाड़ी युवा मंच शाखा अध्यक्ष सौरभ सोमानी ने दिया।.आयोजन की  रूपरेखा महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती किरण सोनगरा ने रखी lअतिथियों का स्वागत विवेक पालीवाल,अनिल अग्रवाल,  डॉ. दीपक अग्रवाल ,पंकज मित्तल,  घनश्याम खत्री,  संजय नीमा, संदीप जैन, कन्हैयालाल सिंधी, संदीप मंडोवरा,  अजी उल्लाह खान, महिला शाखा की ओर से श्रीमती अंजू मित्तल, श्रीमती विद्या डोसी, मेजर उषा कुमावत ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंच परिवार के भाई एवं मातृशक्ति उपस्थित थे। संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन विश्वमोहन अग्रवाल ने किया तथा आभार सचिव कुलदीप सोमानी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}