खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलाशामगढ़

छोटी उम्र, बड़े हौसले,रुद्राक्ष यादव ने जयपुर में जीते 3 पदक

वाइल्ड कार्ड एंट्री से घुड़सवारी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

शामगढ़। छोटी उम्र में अपनी प्रतिभा और हौसले का शानदार प्रदर्शन करते हुए डेली कॉलेज इंदौर के छात्र रुद्राक्ष यादव ने(sapta shakti horse show2026) जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि हासिल की। रुद्राक्ष ने अलग-अलग स्पर्धाओं में 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

रुद्राक्ष ने Horse Riding में सिल्वर मेडल, Lemon & Spoon Riding में सिल्वर मेडल तथा Stick & Ball में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

खास बात यह रही कि उम्र कम (6वर्ष) होने की वजह से रुद्राक्ष अपने वर्ग में निर्धारित योग्यता नहीं रखते थे, लेकिन उनकी प्रतिभा और हौसले को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री प्रदान की। मिले इस अवसर को रुद्राक्ष ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से यादगार बना दिया।

रुद्राक्ष अंकित यादव के पुत्र एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव के पौत्र हैं। इतनी कम उम्र में घुड़सवारी के क्षेत्र में यह शानदार प्रदर्शन शामगढ़ के लिए भी गौरव की बात है।

इस उपलब्धि पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने अपने लाडले पौत्र रुद्राक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास उसे भविष्य में निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धियों तक पहुंचाएगा।

रुद्राक्ष की इस शानदार उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शामगढ़ वासियों में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}