ज्योतिष दर्शन

आज 29 अगस्त 2026 शनिवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 29 अगस्त 2026 शनिवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 29 अगस्त 2026 शनिवार का पंचांग

विक्रम संवत: 2083

शाके: 1948

हिजरी सन: 1448

मास: भाद्रपद

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: प्रतिपदा (प्रातः 09:56 बजे तक, इसके बाद द्वितीया)

वार: शनिवार

सूर्य : दक्षिणायन, उत्तर गोल,

ऋतु: वर्षा

नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद (अगस्त 30 को प्रातः 03:42 बजे तक, फिर उत्तर भाद्रपद)

योग: सुकर्मा (प्रातः 06:36 बजे तक, इसके बाद धृति)

आज का ग्रह गोचर –

सूर्य : सिंह राशि

चन्द्र : कुंभ राशि (रात्रि 09:37 बजे तक, फिर मीन राशि में प्रवेश)

मंगल: मिथुन

बुध: सिंह

गुरु: कर्क

शुक्र: कन्या

शनि: मीन

राहु: कुम्भ

केतु: सिंह

सूर्य चन्द्र उदय और अस्त

सूर्योदय: प्रातः 05:57 बजे

सूर्यास्त: सायं 06:46 बजे

चंद्रोदय का समय: सायं 07:27 बजे

चंद्रास्त का समय: प्रातः 06:45 बजे (30 अगस्त)

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 03:55 बजे से 04:41 बजे तक

त्रिपुष्कर योग: 09:56 प्रातः 03:42 प्रातः से, अगस्त 30

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:56 बजे से 12:47 बजे तक

निश्चिता मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक, अगस्त 30

अमृत काल: सायं 07:32 बजे से रात्रि 09:10 बजे तक

विजय मुहूर्त: अपराह्न 02:06 बजे से– 02:56 तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 09:10 बजे से 10:46 बजे तक

यमगंड: दोपहर 01:58 बजे से 03:34 बजे तक

गुलिक काल: प्रातः 05:57 बजे से 07:34 बजे तक

आज शनिवार दिन का चौघड़िया

काल : सुबह 05:57 से 07:32 तक

शुभ : सुबह 07:32 से 09:07 तक

रोग : सुबह 09:07 से 10:42 तक

उद्वेग : सुबह 10:42 से दोपहर 12:17 तक

चर : दोपहर 12:17 से 13:52 तक

लाभ : दोपहर 13:52 से 15:27 तक

अमृत : दोपहर 15:27 से शाम 17:02 तक

काल (सूर्यास्त तक): शाम 17:02 से 18:37 तक

शनिवार रात्रि का चौघड़िया

लाभ : शाम 18:37 से रात 20:02 तक

उद्वेग : रात 20:02 से 21:27 तक

शुभ : रात 21:27 से 22:52 तक

अमृत : रात 22:52 से रात्रि 00:17 (30 अगस्त) तक

चर: रात्रि 00:17 से 01:42 (30 अगस्त) तक

रोग: रात्रि 01:42 से 03:08 (30 अगस्त) तक

काल : रात्रि 03:08 से 04:33 (30 अगस्त) तक

लाभ: सुबह 04:33 से 05:58 (30 अगस्त) तक

पंचक- पूरे दिन

दिशाशूल- पूर्व पूर्व दिशा कि यात्रा करना वर्जित है।

उपाय: यदि आज पूर्व दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो पहले हनुमान जी का स्मरण करें और फिर अपनी यात्रा शुरू करें।

व्रत त्यौहार

शनि देव व्रत -आज से भाद्रपद मास का प्रारंभ हो रहा है।शनिवार होने के कारण आज न्याय के देवता शनिदेव की पूजा और पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है।

आज 29 अगस्त 2026 शनिवार का राशिफल

मेष राशि

चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आप सामाजिक काम और मित्रों के साथ भागदौड़ में व्यतीत करेंगे. नए लोगों से आपका परिचय होगा. बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ से मन में प्रसन्नता होगी. दूर रहने वाली संतान या रिश्तेदारों का समाचार मिलेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है. व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है.

वृषभ राशि–

चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. जो नए काम की शुरुआत या उसकी योजना बनाना चाहते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है. आज आप नौकरी या व्यवसाय में लाभदायक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. पदोन्नति होगी. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, सरकार से भी लाभ हो सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. काम पूरे हो सकेंगे. दांपत्य-जीवन अधिक सुखमय रहेगा. आज का दिन आप उल्लास से गुजारेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.

मिथुन राशि–

चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे. मानसिक चिंता से थकान का अनुभव होगा. नौकरी और व्यवसाय के स्थान पर सहकर्मियों का साथ नहीं मिलने से आप हतोत्साहित होंगे. अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें और विरोधियों से सचेत रहें. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी।

कर्क राशि-

चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आप का दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है. आज नए काम का आरंभ ना करें. किसी बीमारी के इलाज की शुरुआत ना ही करें. क्रोध से दूर रहें. काम और चोरी जैसे अनैतिक विचारों से मानहानि हो सकती है. सरकारी कामों में विघ्न आएंगे. परिवार में झगड़े-फसाद न हों. वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि-

चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से विवाद उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे. सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है. भागीदारों के साथ मतभेद होगा. नए दोस्तों संग मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी. कोर्ट-कचहरी के काम में दिक्कत होगी. प्रेम प्रसंगों के लिए आज समय धैर्य रखने का रहेगा.

कन्या राशि–

चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी. आपके घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. इस कारण मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. आपके जीवन में कुछ सुखद प्रसंग आ सकते हैं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. वित्तीय लाभ होने की संभावना है. काम में सभी का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. अपने विरोधियों का पूरी क्षमता के साथ सामना कर सकेंगे. भाग्य आपके साथ है।

तुला राशि-

चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज का दिन सुखपूर्वक बीतेगा. बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित होंगे. आज कल्पनाशक्ति से कोई बड़ा काम आसानी से कर पाएंगे. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. शारीरिक ताजगी का आभास होगा, लेकिन मन में आने वाले नकारात्मक विचार आपको प्रभावित करेंगे. जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर भी बहस हो सकती है.

वृश्चिक‌ राशि-

चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. बुजुर्गों संग मतभेद मन को व्यथित करेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक नुकसान होने का भय लगा रहेगा. सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी. जमीन वाहन आदि के सौदे या उसके दस्तावेजी कामों से बचें. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया अरुचिकर काम मिल सकता है.

धनु राशि-

चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है. भाई-बंधुओं से मेल-जोल रहेगा. परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. आध्यात्मिकता में अधिक आनंद आएगा. काम में सफलता मिलेगी. सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा. आज किसी को प्रेम निवेदन कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोग भी समय पर अपने काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे.

मकर राशि–

चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जाती है. परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें. शेयर बाजार में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे. आर्थिक लाभ होगा. स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी. आंख में तकलीफ होने की संभावना है. नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा. प्रेम जीवन में आगे बढ़ने की जल्दबाजी ना करें.

कुंभ राशि- 

चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा. मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे. आज आप प्रवास और पर्यटन का भी आनंद उठा सकेंगे. आपको आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह दी जाती है. कार्यस्थल पर आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा. जल्दबाजी में काम करने से आपको नुकसान हो सकता है.

मीन राशि- 

चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश के समय खूब ध्यान रखें. आज एकाग्रता कम रहेगी. किसी बात को लेकर बेचैनी अनुभव करेंगे. धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे. निवेश को लेकर बहुत ध्यान रखने की जरूरत रहेगी. लालच में बड़ा नुकसान कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में ना पड़ना अच्छा रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}