देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के द्वारा भरोहिया में कैंप लगाकर 100 मरीजों को किया गया निःशुल्क दवा वितरण

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के द्वारा भरोहिया में कैंप लगाकर 100 मरीजों को किया गया निःशुल्क दवा वितरण

गोरखपुर पीपीगंज राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पीपीगंज की ओर से भरोहिया में कैंप लगाकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इस दौरान चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचे करीब 100 मरीजों को आवश्यक आयुर्वेदिक दवाएं मुफ्त में वितरित की गईं।चिकित्सालय के डॉ. दुर्गेश कुमार गुप्ताने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी। वहीं फार्मासिस्ट बुधीराम यादव ने दवाओं के वितरण की व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर वार्ड बॉय रीता, योग सहायक सुमन व रश्मि ने भी मरीजों की सहायता करते हुए चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की इस पहल से मरीजों को उपचार के साथ आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हुईं। स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय की ओर से की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}