शामगढ़मंदसौर जिला

त्योहारों पर चमकेगी शामगढ़ की सड़कें: नगर परिषद ने आधुनिक स्वीपिंग मशीन से शुरू किया विशेष सफाई अभियान

त्योहारों पर चमकेगी शामगढ़ की सड़कें: नगर परिषद ने आधुनिक स्वीपिंग मशीन से शुरू किया विशेष सफाई अभियान

शामगढ़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद शामगढ़ द्वारा शहर में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव कड़े निर्देशों के बाद पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान छेड़ दिया गया है।त्योहारों के दौरान नागरिकों और बाहर से आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए परिषद पूरी तरह गंभीर नजर आ रही है।आधुनिक मशीन से हट रही धूल नगर के मुख्य मार्गों पर उड़ने वाली धूल और कचरे से निजात दिलाने के लिए इस बार आधुनिक स्वीपिंग (सफाई) मशीन का उपयोग किया जा रहा है।

यह हाईटेक मशीन मुख्य रास्तों से धूल को पूरी तरह सोख रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।

नगर परिषद के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि त्योहारों के दौरान नगर की स्वच्छता में कोई कमी नहीं रहेगी मुख्य बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। स्थानीय निवासियों ने भी परिषद के इस आधुनिक कदम की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}