भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासीतामऊ

रिमझिम बारिश कि फुहारों में गूंजा हर-हर महादेव, हिंदू रक्षक आर्मी के तत्वाधान में निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

रिमझिम बारिश कि फुहारों में गूंजा हर-हर महादेव,  हिंदू रक्षक आर्मी के तत्वाधान में निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

सीतामऊ। हिंदू रक्षक आर्मी के तत्वावधान में सोमवार को सावन के पावन अवसर पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। बरसते हुए पानी के बीच शिव भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए कांवड़ यात्रा निकाली।

कांवड़ यात्रा सीतामऊ के मोड़ी माता मंदिर से श्री कोटेश्वर महादेव तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। डीजे की भक्तिमय धुनों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय हो गया। बारिश के बावजूद शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शिव भक्तों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कांवड़ यात्रा के कोटेश्वर महादेव पहुंचने के बाद शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात सभी शिव भक्तों के लिए खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।

आयोजन के अंत में कांवड़ यात्रियों को बसों की व्यवस्था के माध्यम से कोटेश्वर महादेव से सीतामऊ के लिए रवाना किया गया। हिंदू रक्षक आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिव भक्तों एवं स्वागतकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}