मंदसौरमध्यप्रदेश

कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर11 कांग्रेसजनो ने प्रकरण समाप्त कि मांग की

कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर11 कांग्रेसजनो ने प्रकरण समाप्त कि मांग की

मंदसौर । गुरुवार को जिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पिछले दिनो स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन कर रहे 11 कांग्रेसजनो ने प्रकरण दर्ज करने को अनुचित ठहराया । कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले को समाप्त किया जाना चाहिए ।क्योकि लोकतंत्र में आंदोलन करने  अधिकार है ।

गुरुवार को जिला कांगे्रस के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने  मुलाकात की । इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने 31 जुलाई को स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन कर रहे  जिला पंचायत सदस्य दिलीपसिंह गुर्जर, वसीम खांन, योगेन्द्र गौड, संदीप सलोद, सुरेश भाटी, शाहनवाज, आसिफ खांन, रोहित राज, अरबाज, मंगल पाटीदार, राजपाल के विरुध्द पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने का विरोध किया गया । कांग्रेस ने एक ज्ञापन भी पुलिस अधीक्षक को दिया । ज्ञापन में कहा गया कि उक्त आंदोलन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं एवं चिंताओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाना था । लेकिन पुलिस की कार्यवाही जन भावनाओ के अनुरुप लोकतंात्र्ािक तरीके से अपनी बात रखने वाले नागरिको एवं जनप्रतिनिधियो के प्रति कठोर प्रतित होती है । लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है । अतएव कांग्रेसजनो पर दर्ज किए गए सभी प्रकरणो की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें तत्काल समाप्त किया जाए ।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अजय लोढा, ब्लाक अध्यक्ष इष्टा भाचावत, मनजीतसिंह टुटेजा, प्रवीण मंागरिया, शुभम कुमावत, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}