मंदसौर जिला

सामाजिक धार्मिक राजनीतिक एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस थाना सुवासरा में आवेदन देकर कार्यवाही कि मांग

सामाजिक धार्मिक राजनीतिक एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस थाना सुवासरा में आवेदन देकर कार्यवाही कि मांग

सुवासरा।सामाजिक धार्मिक राजनीतिक एवं हिंदू संगठन सुवासरा के कार्यकर्ताओं द्वारा भीम आर्मी नेता प्रिंस सूर्यवंशी के खिलाफ पुलिस थाना सुवासरा में आवेदन देकर कार्यवाही कि मांग कि गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर में भीम आर्मी नेता प्रिंस सूर्यवंशी उर्फ शंभू लाल सूर्यवंशी द्वारा आए दिन नगर में दादागिरी एवं गुंडागर्दी की जा रही नगर के व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है इसके विरोध में कल दिनांक से सुवासरा अनिश्चित कालीन के लिए बंद रहेगा क्योंकि प्रिंस सूर्यवंशी द्वारा व्यापारी दिलीप कुमावत सुनील मंदलिया पार्षद राकेश सोनी को धमकाया गया एवं जान से मारने की धमकी दी गई उसके विरोध में कल 07 अगस्त से सुवासरा अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखने कि बात कही गई।

वहीं सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापत सुवासरा पहुंचे और मामले को लेकर व्यापारियों से चर्चा की।

प्रिंस सूर्यवंशी का फेसबुक पोस्ट वायरल,

आस पास के सभी साथी मेरे घर पहुंचे सत्ता पक्ष के कुछ लोगों द्वारा धक्का मुक्की कर मुझे ओर मेरे साथियों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया सभी साथी मेरे घर जमुनिया पहुंचे ओर यही से sp ऑफिस पैदल निकलूंगा ऐसे लोगो के खिलाफ मुकदमा करवाने के लिए अगर पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष लोगो की सुनी तो कल से गांधी चौराया पर भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}