रतलामताल

बालक उमा विद्यालय ताल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर शिक्षक सम्मान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों को किया पुरस्कृत 

बालक उमा विद्यालय ताल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर शिक्षक सम्मान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों को किया पुरस्कृत

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में गुरुपूर्णिमा महोत्सव भव्यता पूर्वक सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया ।शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में गुरु महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं दिनांक 15 जुलाई से करवाई गई थीं।इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिए गए। विद्यालय परिवार द्वारा वरिष्ठ गुरुजन प्रीतम लाल मेहता एवं शुजाअत मोहम्मद खान को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री मेहता ,श्री खान,प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, शिक्षक राजेश शर्मा, रमेश परमार, सतीश गौड़ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला ।वरिष्ठ शिक्षाविद ,पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव शक्ति शर्मा अस्वस्थता के चलते कार्यक्रम में सहभागिता नहीं कर सके। उनका भेजा गया संदेश ज्योति पाटीदार द्वारा कार्यक्रम में पढ़ा गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा एवं सीमा उपाध्याय ने किया। आभार दिनेश चंद्र शर्मा ने माना ।कार्यक्रम में मनीष शर्मा ,कारुलाल माली, अनिल राठौड़, मोहम्मद असलम, ताराचंद पाटीदार, जितेन्द्र राठौड़ , सत्यनारायण शर्मा, हारुन खान,अजय कुमार सेठिया, प्रदीप सिंह एवं छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}