अपराधचित्तौड़गढ़राजस्थान

मंदसौर के नाहरगढ़ क्षेत्र का अफीम का ‘मास्टरमाइंड’: राजस्थान, मप्र और गुजरात में नेटवर्क फैलाने वाला 25 हजार का इनामी तस्कर दबोचा

मंदसौर के नाहरगढ़ क्षेत्र का अफीम का ‘मास्टरमाइंड’: राजस्थान, मप्र और गुजरात में नेटवर्क फैलाने वाला 25 हजार का इनामी तस्कर दबोचा

चित्तौड़गढ़।राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में अफीम तस्करी का साम्राज्य फैलाने वाला 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर सुखलाल आंजना (32) एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) के हत्थे चढ़ गया। एएनटीएफ ने चित्तौड़गढ़ के ओछड़ी टोल नाके के पास से फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी पर ‘ऑपरेशन मदार्कभ’ के तहत कार्रवाई की गई है।

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी मंदसौर (मप्र) के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के माल्या खेरखेड़ा का निवासी है। वह एक साल से फरार चल रहा था और दौसा एसपी द्वारा उस पर इनाम घोषित था।

शराब के घाटे से तस्करी का रास्ता

आठवीं पास सुखलाल को पहले शराब ठेकों में भारी आर्थिक नुकसान हुआ। कर्ज से उबरने और रातों-रात अमीर बनने के लिए उसने अवैध तस्करी का रास्ता चुन लिया। पिता के नाम वैध अफीम पट्टा होने के कारण उसे तस्करी नेटवर्क की पूरी जानकारी थी। वह आसपास के किसानों से भी अफीम इकट्ठा कर कूरियर और बसों के जरिए मप्र, राजस्थान व गुजरात के तस्करों को सप्लाई करता था। आरोपी केवल वाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करता था।*

फिल्मी अंदाज में दबोचा-

शादी समारोह से थार गाड़ी में लौट रहे सुखलाल का एएनटीएफ टीम ने पीछा किया। पुलिस को भांपकर आरोपी बार-बार रास्ते बदलता रहा, लेकिन निंबाहेड़ा रोड पर दूसरी टीम ने नाकेबंदी कर उसे धर-दबोचा। आरोपी पर तीनों राज्यों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

=========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}