दलौदामंदसौर जिला

महाविद्यालय दलौदा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान                         

महाविद्यालय दलौदा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

दलौदा। शासकीय महाविद्यालय दलौदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में “स्वच्छ परिसर, स्वच्छ आँगन” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व को व्यवहार में उतारना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. एल. आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर, उद्यान, मार्गों तथा विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया तथा सभी को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जे. एल. आर्य ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को सदैव स्वच्छ रखने तथा समाज में भी स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी प्रो. गोविंद राठौर ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से नियमित रूप से ऐसे जनहितकारी अभियानों में भाग लेने का आग्रह किया।
अभियान में एनएसएस सदस्य डॉ. रजाक मेवा फ़रोश, डॉ. गजराज सिंह पंड्या तथा प्रो. सूरज सिंह राठौर ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया तथा स्वच्छता के महत्व पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहयोग एवं जन-जागरूकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जानकारी महाविद्यालय के  प्रो तोसिफ नागोरी द्वारा दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}