सतनामध्यप्रदेश
MP पुलिस प्रमोशन में बड़ी चूक… जिस ASI की पिछले साल हो गई मौत, उसका नाम पदोन्नति लिस्ट में शामिल

MP पुलिस प्रमोशन में बड़ी चूक… जिस ASI की पिछले साल हो गई मौत, उसका नाम पदोन्नति लिस्ट में शामिल
सतना। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) द्वारा जारी सहायक उपनिरीक्षक एवं कार्यवाहक उपनिरीक्षकों की पदोन्नति सूची में एक गंभीर प्रशासनिक चूक सामने आई है।
2035 पुलिसकर्मियों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत करने के आदेश में सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के दिदौन्ध गांव निवासी दिवंगत पुलिसकर्मी राकेश सिंह बघेल का नाम भी शामिल कर दिया गया। सूची में उनका नाम क्रमांक 1115 पर दर्ज है, जबकि उनकी मृत्यु पिछले वर्ष पन्ना जिले में पदस्थापना के दौरान बीमारी के कारण हो चुकी है।



