मंदसौर जिलासीतामऊ

सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय के छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन, प्राचार्य के तबादले के विरोध में लगाया जाम

प्रभारी प्राचार्य अजीत त्रिपाठी के स्थानांतरण का विरोध

सीतामऊ। सीएम राइज (सांदीपनी) विद्यालय लदूना के प्रभारी प्राचार्य अजीत त्रिपाठी के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी मुख्य सड़क पर बैठ गए और प्राचार्य के तबादले का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं तहसीलदार मोहित सिनम और नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल भी प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद वे सड़क से उठकर विद्यालय पहुंचे।

हालांकि विद्यालय पहुंचने के बाद भी छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेट के बाहर बैठकर दोबारा नारेबाजी शुरू कर दी। बच्चों का कहना है कि प्राचार्य अजीत त्रिपाठी सर के आने के बाद से स्कूल में काफी व्यवस्थाएं सुधरी है और पढ़ाई भी अच्छे तरीके से हो रही है, उनका स्थानांतरण होना नहीं चाहिए। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने प्राचार्य अजीत त्रिपाठी का स्थानांतरण रोकने का आश्वासन मिलने की बात पर प्रदर्शन समाप्त किया और विद्यालय में प्रवेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}