मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 22 जुलाई 2026 बुधवार

///////////////////////////////////

कलश यात्रा के साथ होगा आज किशनगढ़ बालाजी मंदिर पर शिव माहापुराण कथा का शुभारंभ पं नारायण जी के मुखारविंद से 

मंदसौर अति प्राचीन चमत्कारिक किशनगढ़ बालाजी तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर चंबल के तट पर विराजित अती चमत्कारिक किशनगढ़ बालाजी की महिमा मध्यप्रदेश राजस्थान गुजरात के साथ-साथ कहीं दूर-दूर तक जानी जाती हैं किशनगढ़ बालाजी के दर्शन के लिए प्रत्येक मंगलवार राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश के भक्त पहुंचते हैं भगवान श्री सांवरिया सेठ की असीम कृपा से भगवान श्री किशनगढ़ बालाजी के पावन सान्निध्य में शिव माहापुराण कथा का भव्य आयोजन समस्त भक्तजनों के द्वारा किया जाराहा है कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ होगा कथा का आयोजन दिनांक 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक होगा प्रतिदिन रुद्राभिषेक प्रातः 8 बजे से 11बजे तक होगा कथा स्थल किशनगढ़ बालाजी माहाराज तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर
कथा का सात दिवसीय अमृतमय वाचन श्री हनुमंत भागवत कर्मकांड परिषद संस्थापक श्री महाकाल भैरव अखाड़ा संघ संरक्षक परम पूज्य गुरुदेव पं श्री मुकेश शर्मा नारायण जी मंदसौर वाले के मुखारविंद से होगा समस्त भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करे

=======

गरोठ बस स्टैंड से महिला का पैसों से भरा बैग चोरी, करीब 40 हजार रुपये लेकर चोर फरार

मंदसौर। गरोठ बस स्टैंड पर सोमवार को चोरी की एक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, हथनापुर ढाबा निवासी मुन्नी बाई पति सदु का पैसों से भरा बैग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 40 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

घटना के बाद महिला ने काफी तलाश की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मुन्नी बाई गरोठ थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बैग चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

=============

भवानीमंडी स्टेशन पर चलाया गया ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान

भानपुरा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत भानपुरा थाना क्षेत्र की भैंसोदामंडी चौकी पुलिस द्वारा भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव एवं भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। ऐसे जनजागरूकता अभियानों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है।

==========

बसई में प्रजापति समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित के बाद में बची हुई पुड़ी खाने से 20 गायों की मौत 15 गये घायल

मामला बसई में शासकीय हाई स्कूल मैदान में 19 तारीख रविवार को प्रजापति समाज द्वारा आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती मनाई गई थी कार्यक्रम के बाद उपयोग पत्तल और भोजन के बाद बची हुई पुड़िया खुले में फेंकने के बाद झुंड में घूम रही गयो खाने के बाद गायों की मौत हो गई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभी मृत गायों को गड्ढा खोदकर दफनाया गया साथ ही आयोजनकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर एक ज्ञापन एडिशनल एसपी रामस्नेही मिश्रा एसडीएम शिवानी गर्ग को सौपा गया

अगर प्रशासन द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं की आयोजनकर्ता के ऊपर तो बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन कि चेतावनी दी

========

 जीआरपी शामगढ़ द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक किया 

शामगढ़ -नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जीआरपी थाना शामगढ़ द्वारा रेलवे स्टेशन व परिसर में प्रेरणा स्कूल शामगढ़ की प्राचार्य श्रीमती संध्या टंडन मेम,एवं स्कूल के शिक्षक गण व सभी छात्रों कुली, वेंडर , सफाई कर्मचारियों, ऑटो चालक, रेलवे कर्मचारी व RPF स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक किया गया एवं स्कूल के सभी छात्रो एवं उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई , एवं मानव श्रृंखला निर्मित कर रेलवे स्टेशन शामगढ़ PF NO 01 से संपूर्ण प्लेटफार्म पर रैली निकालकर नशे से दूरी है जरूरी के नारे लगाकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । सूचना श्रीमान के सेवा में सादर प्रेषित है ।

==========

धरना प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई नेताओं को छोड़ा

मंदसौर। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल, वर्तमान जिलाध्यक्ष मंथन धनोतिया सहित आदर्श जोशी, अमन टेलर, राहुल सिंह, राघव शक्तावत, दुर्गाशंकर धाकड़, ओमप्रकाश ररोतिया, अरबाज़ मंसूरी, समीर मंसूरी और निहाल डाया को धरना-प्रदर्शन के बाद रिहा कर दिया गया।

============

स्कूल से लौट रहे बच्चो और महिला को लड़ते हुए साँड़ो ने कुचल दिया

गरोठ- मंदसौर शहर के चक्रवर्ती कॉलोनी में आज स्कूल से लौट रहे बच्चो और महिला को लड़ते हुए साँड़ो ने कुचल दिया। आवारा मवेशियों को लेकर यही हालात गरोठ नगर में भी है। जहां नगर में विभिन्न जगहों पर आए दिन लड़ते हुए सांड वाहनों को क्षतिग्रस्त भी करते देते है। इनके कारण कोई बड़ा हादसा न हो इसको लेकर नगर परिषद के जिम्मेदारों को ध्यान देना जरूरी हो गया है।

========

 नाहरगढ पुलिस निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा एक आरोपी के कब्जे से 4 किलो अफीम मय मोटरसायकल जप्त किया

नाहरगढ-पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा  द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 किलो अफीम मय मोटरसायकल जप्त की गई है

20.07.26 को थाना नाहरगढ पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की स्पेल्डर एनएक्सजी मो.सा. क्रमांक आरजे 09 एच.एस 1996 से नाहरगढ होते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर महाराष्ट्र तरफ जाने वाला है । सुचना से तत्काल टीम गठीत कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार मोटरसायकल चालक के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम एंव मोटरसायकल जप्त कर थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 298/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार एक आरोपी शान्तिलाल पिता शंकरलाल जाति जाट उम्र 32 साल निवासी ग्राम चतरा का खेडा पोस्ट पोटल कलाँ थाना मंडफिया जिला चित्तौडगढ़ राजस्थान तथा जप्तशुदा माल 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 6,00,000/- रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसायकल हिरो स्पलेंडर NXG क्र.RJ 09 SH 1996 कीमती 50,000 रुपये । पुलिस थाना नाहरगढ टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

=============

बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

मल्हारगढ़। सुनील सोहेल पिता सत्यनारायण जी सोहल वार्ड क्रमांक 9 मल्हारगढ़ के द्वारा घर में बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर की गई आत्महत्या मल्हारगढ़ पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़ भेज दिया गया।

============

 कचनारा चौकी प्रभारी भीम सिंह हुए पदोन्नत बने SI,इसके साथ ही मंदसौर जिले से कुल 26 ASI बने SI

 

मंदसौर-  मंदसौर जिले से कुल 26 ASI पदोन्नत होकर S.I. बने ,जिनमें भीम सिंह राठौर, भानुप्रताप सिंह राजावत, सुभाष यादव, संजय प्रताप सिंह, रामलाल, जोर सिंह डामोर, हरिकिशन चौधरी, सुभाष गिरी, केरू रावत, प्रेमकिशोर दुबे, हेमंत शर्मा, साजिद मंसूरी, उमेश व्यास, मांगीलाल चौहान, श्यामलाल ऊंटवाल, ओमप्रकाश राठौर, ओंकार सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह पंवार, दौलत सिंह पंवार, राजेश कुमार द्विवेदी, सुरेश कुमार निनामा, सुरपलिया सस्तिया, जितेंद्र सिंह चौहान, भेरूदास बैरागी, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रभुलाल डामर आदि को पदोन्नति दी गई।

============

फॉस्टर केयर हेतु इच्छुक एवं पात्र परिवार से आवेदन आमंत्रित

मंदसौर 21 जुलाई 2026 / महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत ऐसे बच्चे जिन्हें पारिवारिक संरक्षण एवं स्नेहपूर्ण वातावरण की आवश्यकता है, फॉस्टर केयर (Foster Care) के माध्यम से परिवार आधारित देखभाल उपलब्ध कराने हेतु,इच्छुक, संवेदनशील एवं पात्र परिवारों/व्यक्तियों (Fit Person/Foster Family) से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जो किसी बच्चे के सर्वांगीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अस्थायी रूप से पारिवारिक वातावरण प्रदान करने के इच्छुक हो।

फॉस्टर केयर के अंतर्गत बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेशानुसार चयनित बच्चों को पात्र फॉस्टर परिवार में रखा जाएगा। बच्चों के पालन-पोषण एवं देखभाल के लिए मिशन बात्सल्य योजना अंतर्गत प्रति बच्चा 4,000 प्रतिमाह की सहायता राशि बच्चे के आधार से लिंक DBT Enabled बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

फॉस्टर केयर हेतु पात्र बच्चों की श्रेणी में अनाथ बच्चे, परित्यक्त बच्चे, सरेंडर किए गए बच्चे, बाल श्रम से मुक्त बच्चे, बाल विवाह से मुक्त बच्चे, घरेलू हिंसा अथवा शोषण से प्रभावित बच्चे, भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चे एवं अन्य ऐसे बच्चे जिन्हें सुरक्षित पारिवारिक वातावरण की आवश्यकता हो।

इच्छुक फॉस्टर परिवार हेतु आवश्यक योग्यताओं में परिवार में सुरक्षित एवं सकारात्मक पारिवारिक वातावरण हो, बच्चे के पालन-पोषण एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता हो, बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पालन करने के लिए सहमत हो, आवश्यक दस्तावेज, होम स्टडी रिपोर्ट (HSR), पुलिस सत्यापन एवं अन्य निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा।

आवेदन करने के लिए इच्छुक परिवार अपने निकटतम परियोजना कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), जिला मंदसौर में कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें श्रीमती पूजा चौहान बाल संरक्षण अधिकारी (DCPU), जिला मंदसौर मो. 9165605346 या अपने निकटतम परियोजना कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

जनसामान्य से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा बच्चा है जिसे परिवार की आवश्यकता है अथवा आप स्वयं किसी बच्चे के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो फॉस्टर फेयर की पहल से जुड़ें। आपका एक निर्णय किसी बच्चे को सुरक्षित, नेहपूर्ण एवं सम्मानजनक भविष्य प्रदान कर सकता है।

=========

पीएचई विभाग द्वारा ग्राम अरनिया निजामुद्दीन व डिगांव मे सभी पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया

ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता व जलजनित बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

मंदसौर 21 जुलाई 2026 / पीएचई के कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में डायरिया रोको अभियान जिला कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन मे चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर के समस्त पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन करने के साथ लोगों को स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

वर्षा के दौरान भूजल एवं अन्य पेयजल स्रोतों के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से जल स्रोतों का क्लोरीनेशन कराया जा रहा है, ताकि डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

इसी क्रम में मन्दसौर विकासखंड के ग्राम अरनिया निजामुद्दीन व डिगांव मे सभी पेयजल स्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्री मुकेश गुप्ता, पीएमयु सलाहकार श्री अंकित ठाकुर,हैंडपम्प टेक्निशियन श्री मदनलाल मालवीय ने ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की सरल भाषा में जानकारी दी।

=============

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने EVM-VVPAT वेयर हाउस का निरीक्षण किया

मंदसौर 21 जुलाई 2026 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग ने नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक एवं प्रवेश रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपायों एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

==========

जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्रीमती गर्ग ने 74 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की

मंदसौर 21 जुलाई 2026 / मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा 74 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए।

ग्राम अम्‍बाव निवासी ललिता ने स्‍थायी जाती प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्‍हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बोलिया निवासी शंकरलाल ने खेत का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम सीतामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सालरिया निवासी रामप्रसाद ने पैतृक सम्‍पत्ति बटवारा नामांतरण के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सीतामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क मरम्‍मत करवाने, मुख्‍यमंत्री राहतकोष से अर्थिक सहायता दिलवाने, शासकीय रास्‍ते से उचित न्‍याय दिलवाने, सिमांकन करवाने, ड्रोन सर्वे करवाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने एवं आवास योजना का लाभ दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

========

विद्युत मंडल कर्मचारी परस्पर सहकारी साख समिति मर्यादित के संचालक मंडल के निर्वाचन

मंदसौर 21 जुलाई 2026 / उप आयुक्‍त सहकारिता श्री परमानंद गडरिया द्वारा बताया गया कि म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल के आदेश के पालन में म.प्र. विद्युत मंडल कर्मचारी परस्पर सहकारी साख समिति मर्यादित मंदसौर के संचालक मंडल के 11 सदस्यों का निर्वाचन मतदान के द्वारा 22 जुलाई 2026 को किया जावेगा। मतदान का स्थान अमर शांति वाटिका लालघाटी रोड संजीत नाका मंदसौर रहेगा। जहां प्रातः 10:00 बजे मतदान प्रारंभ हो जाएगा।

मतदान में अनारंक्षित वर्ग महिला एवं पुरूष एवं अनुसुचित जाति वर्ग हेतु संचालक पदो के लिये मत डाले जाऐगें। अनारक्षित पुरूष वर्ग का मत पत्र सफेद, अनारक्षित महिला वर्ग का मत पत्र गुलाबी और अनुसुचित जाति वर्ग का मत पत्र हल्का हरा रंग का होगा। प्रत्येक मत पत्र पर निर्वाचित होने वाले अभ्यार्थियों के नाम के सामने चुनाव चिन्ह पर मतदान करना होगा। स्थानीय सुविधाओं के आधार पर मतदान के लिये मतदाताओं को भारत सरकार द्वारा निर्धारित परिचय पत्र के अलावा संस्था से संबंधित कोई भी एक सदस्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, संस्था की पास बुक या सदस्यता प्रमाण पत्र साथ मे ला सकते है।

मतदान समाप्ति के आधे घण्टे पश्चात में मतगणना, मतदान स्थल पर ही की जावेगी। मतदान एवं मतगणना के दौरान अभ्यर्थी या अभिकर्ता उपस्थित रह सकते है। मतदान एवं मतगणना के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान एवं मतगणना के दौरान लोकसभा, विधानसभा निर्वाचन के पेटर्न पर 100 मीटर की परिधि नियत की गई है, इस परिधि में मत हेतु याचना वर्जित रहेगी। निर्वाचित संचालकगण मे से संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारियो का निर्वाचन 28 जुलाई 2026 को मतदान स्थल पर ही करवाया जाएगा। मतदान एवं मतगणना में बाधा डालने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जावेगी।

==============

जिले में अब तक 258.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर 21 जुलाई 2026 / जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 258.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 2.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 0 मि.मी., भावगढ़ में 9.0 मि.मी., गरोठ में 0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 0 मि.मी., संजीत में 0 मि.मी., धुंधड़का में 10.0 मि.मी., मंदसौर में 3.0 मि.मी., शामगढ़ में 0 मि.मी., कयामपुर में 0 मि.मी., सीतामऊ में 0 मि.मी. एवं सुवासरा में 0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 245.4 मि.मी., भावगढ़ में 275.0 मि.मी., गरोठ में 207.4 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 288.0 मि.मी., संजीत में 196.0 मि.मी., धुधंड़का में 339.0 मि.मी., मंदसौर में 243.0 मि.मी., शामगढ़ में 280.8 मि.मी., कयामपुर में 225.5 मि.मी., सीतामऊ में 275.2 मि.मी. एवं सुवासरा में 270.2 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1289.75 फीट है।

=============

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • गुरु पूर्णिमा से पहले ही कराए सभी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
  • महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने की गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा

मंदसौर 21 जुलाई 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरुजन सदैव पूजनीय है, वंदनीय हैं। गुरु ही हमें ‘गु’ (अज्ञान के अंधकार) से ‘रु’ (ज्ञान-विज्ञान की रश्मि/प्रकाश) की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों की सेवा, वंदना और उनका आशीर्वाद पाने का प्रमुख उत्सव है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाली गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशव्यापी ‘महर्षि सांदीपनि श्रृद्धा पर्व’ का आयोजन किया जाये।

इसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों तथा खेल, नाटक, चित्रकला, संगीत एवं अन्य कला संस्थानों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवारको मध्यप्रदेश विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक-1 में आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा चल रहा है। प्रदेश में जितने भी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण होना शेष है, उनका लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले करा लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि सांदीपनि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के गुरु थे। उन्होंने तत्समय अमीर और गरीब सभी छात्रों को विद्या दान देकर राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। वहीं देश में गुरुकुल शिक्षा पद्धति को व्यवस्थित करने में प्रभावी योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं गुरुकुल शिक्षा पद्धति के प्रसार में उनके वैशिष्ट्य और योगदान पर केंद्रित एक लघु पुस्तिका का प्रकाशन करायें और सभी विद्यालयों में वितरित करायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में गुरू-पूजन आयोजन किया जाये। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विद्यालयों में मनाये जाने वाले मित्रता दिवस पर श्रीकृष्ण-सुदामा के जीवन चरित्र के बारे में बताया जाये।

गुरू पूर्णिमा को जनभागीदारी का उत्सव बनाये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’ को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं में अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था सुदृढ़ हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी इस आयोजन से जोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा को सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि गुरु-शिष्य परम्परा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और इसे नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सके। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रमों के स्वरूप तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के दिन शैक्षणिक संस्थाओं में होने वाले कार्यक्रमों में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना, गुरुजनों का स्वागत-सत्कार-सम्मान, व्याख्यान/उद्बोधन, छात्र-शिक्षक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्‍थान विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्‍वविद्यालयों में साहित्‍यिक एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा ही किए जायें, ऐसे निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा और महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के आयोजन से समाज की भी सक्रिय सहभागिता के प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अशोक वर्णवाल, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी, संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

========

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर 21 जुलाई 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर राम, रहीम, रविन्दर और रॉबिन सभी के लिए एक कानून की बात कही जा रही है। इस संबंध में विधानसभा के पटल पर विधेयक प्रस्तुत हुआ है, जो वर्षाकालीन सत्र में कानून का रूप लेगा। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने इसे 19 जुलाई को स्वीकृति दी थी। उम्मीद है, भविष्य में इसके लाभ से सभी को लाभान्वित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि समान नागरिक संहिता से सभी का भला सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि समान नागरिक संहिता का लाभ सभी नागरिकों को प्राप्त होगा। सर्वाधिक लाभ मुस्लिम बहनों को होने वाला है। एक राष्ट्र, एक प्रधान, एक विधान और एक व्यवस्था के सिद्धांत पर कार्य हो रहा है। विवाह विच्छेद के बिना दूसरा विवाह नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में प्रदेश में उच्च स्तरीय समिति के गठन और पूरे प्रदेश में विचार- विमर्श करने के साथ ही सभी समुदायों के नागरिकों से सुझाव प्राप्त किए गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का समर्थन मिला था। प्रदेश की बेहतरी के लिए विपक्ष सहित सभी वर्गों और पक्षों से सहयोग और एकजुटता की आशा की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदशन में मध्यप्रदेश एक नया रिकार्ड बनाने जा रहा है। अलग-अलग धर्मों के अनुयायियों के लिए एक विवाह का कानून लागू होगा। वैधानिक रूप से तलाक लिए बिना दूसरा विवाह गैर कानूनी रहेगा। इसके लिए दंड का कानून भी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात ही इसकी आवश्यकता थी। अब जब मध्यप्रदेश में यह कानून लागू होने वाला है तो निश्चित ही ऐसे अवसर पर समस्त प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं।

=========

शहर में खुलेआम घूम रहे गाय व सांड  के साथ-साथ श्वान पर समय रहते कार्रवाई की जाना बेहद जरूरी,

अन्यथा हो सकता है कोई बड़ा हादसा
मंदसौर 21 जुलाई 2026। अभिभाषक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर ने कलेक्टर मंदसौर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि समय रहते शहर में बेलगाम घूम रहे गए गाय,सांड तथा बड़ी संख्या में गली गली में घूम रहे स्वान को पकड़ने की कार्रवाई की जाए अन्यथा कोई बड़ा हादसा या दुर्घटना घटित हो सकती है।
डॉ तोमर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सिंधी धर्मशाला चक्रवती कॉलोनी का जो वीडियो देखने में आ रहा है उसमें दो बच्चे और एक महिला दो सांड की लड़ाई के हमले में बाल बाल बचे। दो सांड लड़ते हुए इस तरीके से आ रहे थे जिसमें कोई अनहोनी घटना भी हो सकती थी।
डॉ तोमर ने बताया कि इसी तरीके से मंदसौर शहर में बड़ी संख्या में गाय,सांड तथा स्वान गली गली प्रत्येक कॉलोनी में दिन भर घूम रहे हैं जहां पर बच्चे बुजुर्ग अन्य राहगीर की जान को खतरा बना हुआ है।
डॉ तोमर ने मांग की है कि तत्काल इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाना जनहित में बेहद जरूरी है अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना या हादसा शहर में घटित हो सकता है।
========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}