एकीकृत हाई स्कूल साखतली में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन हुआ

एकीकृत हाई स्कूल साखतली में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन हुआ
सीतामऊ।शासकीय एकीकृत हाई स्कूल साखतली में आज राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के प्राचार्य श्रीमती प्रीति पुरोहित ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य अतिथि जितेंद्र बामनिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस विशेष अवसर पर मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी विद्यालय के शिक्षक भंवरलाल माली एवं संतोष जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान संस्था में नवनियुक्त शिक्षकों का मंडल अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। साइकिल वितरण के इस कार्यक्रम के पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी घनश्याम राठौर, साखतली सरपंच प्रतिनिधि पृथ्वीपाल सिंह, मंडल मंत्री सुरेश पाटीदार, कमलेश शर्मा, पूर्व सरपंच बगदीराम पाटीदार बूथ अध्यक्ष छगनदास बैरागी उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राधेश्याम रायकवार ने किया तथा अंत में ने सभी के प्रति आभार गोपाल सूर्यवंशी ने व्यक्त किया।



