खेलो इंडिया अस्मिता सेपक टकरा मंदसौर बालिका लीग का हुआ आयोजन

खेलो इंडिया अस्मिता सेपक टकरा मंदसौर बालिका लीग का हुआ आयोजन
दलौदा। जिला मंदसौर सेपक टकरा एसोसिएशन के द्वारा खेलो इंडिया अस्मिता बालिका लीग का आयोजन महाराणा प्रताप रिसोर्ट दलौदा में शुभारंभ किया गया, शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष दलौदा श्री विकास सुराणा, समाजसेवी श्री पूनमचंद पाटीदार, दलौदा पी.जी.कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री हेमन्त धनोतिया, दलौदा मंडल अध्यक्ष और जिला मंदसौर सेपक टकरा अध्यक्ष श्री सुमित सेन, दलौदा सरपंच श्री अनिल दुर्गा कैथवास, मध्य प्रदेश सेपक टकरा एसोसिएशन के सह सचिव श्री आशीष मिश्रा, समाजसेवी श्री दिनेश पंवार, पिछड़ा मोर्चा दलौदा श्री जितेन्द्र राठौर , समाजसेवी श्री गोविंद राठी,समाजसेवी श्री विशाल राठौर आदि उपस्थित है
सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजा अर्चना की गई, उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एंब्रोम्ज वॉल्टर, अभिषेक सेठिया, उमंग चतुर्वेदी, हेमंत सेन, अर्जुन मौर्या, लक्की गौड़,पुरुषोत्तम, खुशी ग्वाला, तनुश्री पाटीदार, हेमलता कुंवर आदि ने किया था इस प्रतियोगिता में मंदसौर जिले की लगभग 150-160 बालिकाओं खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा जिले में सेपक टकरा खेल को बढ़ावा देना है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, उसके पश्चात सभी खिलाड़ियों को शर्ट प्रदान की गई प्रतियोगिता का संचालन अभिषेक सेठिया ने किया, और आभार हेमंत सेन ने माना यह जानकारी जिला मंदसौर सेपक टकरा एसोसिएशन के सचिव एंब्रोम्ज वॉल्टर ने दी।



