मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 18 जुलाई 2026 शनिवार

////////////////////////////////

रोड किनारे के ढांबों की सघन जांच के निर्देश

कलेक्टर तथा एसपी ने नशा मुक्ति एवं पीएम राहत योजना की समीक्षा की

मंदसौर 17 जुलाई 2026 / जिले में सडकों के किनारे विशेष रूप से हाईवे पर मौजूद ढाबों की सघन जांच की जाये। कोई भी गैर कानुनी गतिविधि पाये जाने पर सख्‍त कार्यवाही की जायेगी। उक्‍त जानकारी शुक्रवार को नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थ उनमुलन पर आयोजित बैठक में दी गई। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में नशा मुक्ति एवं पीएम राहत योजना की समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में डीएफओ श्री संजय रायखरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिये कि नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत शिक्षा विभाग प्रतियोगिताएं आयोजित करें । ट्रांसपोर्टेशन में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगे हो एवं परिवहन अधिकारी ओचक निरीक्षण करें ।

पीएम राहत योजना में जितने भी दुर्घटना ग्रस्‍त व्‍यक्ति आते हैं उनकी पोर्टल पर एंट्री अनिवार्य करें मोबाइल नंबर भी लिखें । इस दौरान रोड स्पॉट सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थानों पर भी चर्चा की गई । इस अवसर पर नशा मुक्ति पर आधारित पोस्‍टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति पर आधारित पोस्‍टर का विमोचन भी किया गया।

=========

मंदसौर पोस्ट ऑफिस द्वारा आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 18 जुलाई को

मंदसौर 17 जुलाई 2026 / मंदसौर तथा नीमच डाक संभाग द्वारा आमजन को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से डाकघरों में आधार एनरोलमेंट तथा अपडेशन सेवा केंद्रों पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमैट्रिक अपडेट तथा आधार डाटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक करने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

अधीक्षक डाकघर मंदसौर ने बताया कि विशेष अभियान 18 जुलाई शनिवार को आयोजित किया जाएगा। अभियान दिवस पर सभी आधार केंद्र सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित रहेंगे।

डाक विभाग मंदसौर नीमच ने नागरिकों से अपील की है कि अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र पर पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं। मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर सिटी डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, दलोदा, नाहरगढ़, सीतामऊ, बुढ़ा, मल्हारगढ़, पिपलिया उप डाकघर तथा नीमच शहर के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना खोर, जावद, महागढ़, मनसा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघर में अभियान संचालित होगा।

=============

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा के नवीन भवन का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने किया लोकार्पण

प्रदेश के स्कूलों में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दूसरे दिन भी हुए विशेष आयोजन, मंत्री, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता

मंदसौर 17 जुलाई 2026 / प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था और विद्यालयों में सकारात्मक एवं संस्कारमय शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।15 जुलाई से शुरू हुए आयोजन के दूसरे दिन भी प्रदेश के सभी विद्यालयों के साथ-साथ सांदीपनि विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का आयोजन हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं मूल्यपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एकमहत्वपूर्ण की जा रही है। सांदीपनि उत्सव के अंतर्गत प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत की जा रही है। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के दौरान इन विद्यालयों का चरणबद्ध लोकार्पण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं, नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

गुरुवार को नरसिंहपुर जिले के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा के नवीन भवन का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 500 शिक्षक, 5500 छात्र, 2000 पालक एवं 150 जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इसके साथ ही शासकीय सादीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्रई जिला भोपाल में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सांदीपनि उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें 300 से अधिक व्यक्तियों एवं 700 विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति रहीं।

आधुनिक शिक्षा और संस्कारों का समन्वित मॉडल बनेंगे सांदीपनि विद्यालय

प्रदेश में प्रारंभ किए जा रहे नवीन सांदीपनी विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक अधोसंरचना, स्मार्ट क्लासरूम, नवाचार-आधारित शिक्षण, प्रयोगात्मक अधिगम तथा व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे। इन विद्यालयों के माध्यम से ज्ञान, कौशल, नैतिक मूल्यों तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का समन्वय करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

मंदसौर स‍हीत प्रदेश के 19 जिलों में 39 विद्यालयों का लोकार्पण

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत भोपाल, देवास, रतलाम, इंदौर, मंदसौर, नरसिंहपुर, भिंड, मुरैना, अशोकनगर, पन्ना, आगर मालवा, राजगढ़, खंडवा, उमरिया, कटनी, डिंडोरी, रायसेन, छतरपुर एवं सीहोर जिले में 39 नवीन सांदीपनि विद्यालयों का चरणबद्ध लोकार्पण किया जा रहा है। इन विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

=========

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}