योजनागरोठमंदसौर जिला
हाई सेकेंडरी स्कूल पावटी में छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण कर सरपंच श्री राठौड़ ने किया पौधरोपण

हाई सेकेंडरी स्कूल पावटी में छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण कर सरपंच श्री राठौड़ ने किया पौधरोपण
गरोठ ।तहसील के ग्राम पंचायत पावटी के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को समाजसेवी सरपंच ठा नारायण सिंह राठौड द्वारा स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई इस अवसर पर सभी विद्यार्थी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर शासकीय विद्यालय स्टाफ द्वारा सरपंच का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरपंच ठा नारायण सिंह राठौड गांव के गणमान्य व्यक्ति समाज सेवी डॉक्टर शंभू सिंह चौहान शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय मय स्टाफ उपस्थित में यह कार्य संपन्न हुवा।
स्मरण रहे ग्राम पंचायत पावटी सरपंच द्वारा पूर्व में भी सार्वजनिक धार्मिक स्थल पर भरपूर पौधारोपण कार्य किया गया



