मंदसौरमध्यप्रदेश

तस्करी पर कड़ा प्रहार: सीबीएन की बैक-टू-बैक 3 बड़ी कार्रवाइयां; 5 तस्कर गिरफ्तार, एमडी और डोडाचूरा जब्त

तस्करी पर कड़ा प्रहार: सीबीएन की बैक-टू-बैक 3 बड़ी कार्रवाइयां; 5 तस्कर गिरफ्तार, एमडी और डोडाचूरा जब्त

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) मध्य प्रदेश इकाई ने 24 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ तीन बड़ी कार्रवाइयां की हैं। टीम ने अलग-अलग रूटों से 191 ग्राम ड्रग मेफेड्रोन (एमडी) और करीब 54 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इन मामलों में 5 तस्करों को दबोचा गया है,जबकि तस्करी में इस्तेमाल 3 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।*

ऐसे बिछाया जाल: तीन मामलों में यूं दबोचे गए आरोपी

कार्रवाई 1 (मंदसौर) मंदसौर-सितामऊ रोड पर नाकेबंदी कर एक संदिग्ध को रोका गया। तलाशी में काले रंग की पॉलीथीन में छिपाई गई 111 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई। आरोपी गरोठ की तरफ सप्लाई देने जा रहा था।*

कार्रवाई 2 (नीमच): रात के अंधेरे में प्रतापगढ़ से मंदसौर जा रही स्प्लेंडर प्लस बाइक को ग्राम नन्दावता के पास घेराबंदी कर रोका। दो तस्करों के पास से 80 ग्राम एमडी मिली।

 

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}