कर्मचारी संघमध्यप्रदेशरीवा

पटवारीयों ने पांच सुत्रीय मांगों को लेकर गुढ़ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 15 जुलाई से सामुहिक हड़ताल 

पटवारीयों ने पांच सुत्रीय मांगों को लेकर गुढ़ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 15 जुलाई से सामुहिक हड़ताल

लगातार 5 दिनों तक राजस्व सेवाएं ठप होने के आसार 

गुढ़। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश की भांति रीवा जिले की गुढ़ तहसील में भी पटवारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।अपनी पांच सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण न होने से आक्रोशित गुढ़ तहसील के समस्त पटवारी आज यानी 15 जुलाई से लेकर 17 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।इस संबंध में तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में पटवारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार गुढ़ को औपचारिक पत्र सौंपकर सामूहिक अवकाश पर जाने की लिखित सूचना दे दी है।पटवारियों के इस कदम से तहसील कार्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में राजस्व से जुड़े तमाम काम पूरी तरह ठप हो गए हैं।।

क्या कहता है पटवारी संघ

पटवारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है।संघ की मुख्य पांच सूत्रीय मांग है जिसमे पटवारी संवर्ग की विसंगतियों को दूर करने के लिए तत्काल कैडर रिव्यू किया जाए।लंबे समय से रुकी हुई पटवारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाए।पटवारियों से नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति हेतु विभागीय परीक्षा का समय पर आयोजन किया जाए।पूर्व में किए गए वादों के अनुसार वेतन विसंगति और भत्तों में सुधार किया जाए।गौरतलब है कि इन मांगों के निराकरण के लिए विगत 8 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन जिला कलेक्टर रीवा को सौंपा गया था।पटवारियों को उम्मीद थी कि सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी लेकिन नियत समय सीमा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण संघ को सामूहिक अवकाश जैसा कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लगातार पांच दिनों तक जनता की बढ़ेगी परेशानी

इस आंदोलन का सबसे बड़ा असर आम जनता और किसानों पर पड़ने वाला है।15, 16 और 17 जुलाई बुधवार से शुक्रवार तक पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।इसके ठीक बाद 18 जुलाई शनिवार और 19 जुलाई रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद रहेंगे।इस प्रकार लगातार पांच दिनों तक नामांतरण बंटवारा सीमांकन आय जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण राजस्व सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।

ज्ञापन पत्र सौंपने में ये पटवारी रहे उपस्थित

तहसीलदार को पत्र सौंपने और आंदोलन की रूपरेखा तय करने के दौरान गुढ़ तहसील के पटवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार पटेल तहसील अध्यक्ष संदीप शुक्ला सुनील वर्मा नागेन्द्र साहू देवेंद्र पांडेसंदीप शर्मा अंगद अहिरवारचन्द्रदेव पाण्डेय आशीष पांडे आशीष शुक्ला सहित तहसील के अन्य सभी पटवारियों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सामूहिक अवकाश का पूर्ण समर्थन किया है।संघ के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि इस तीन दिवसीय सांकेतिक आंदोलन के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली तोआने वाले समय में उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}