घटनामध्यप्रदेशरीवा

बाल संप्रेषण गृह में 17 वर्षीय किशोर ने लगाई फांसी, दुष्कर्म के मामले में बंद था अभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

समान थाना क्षेत्र के वार्ड 15 की घटना, भोजन के समय कमरे में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम कराया गया

कमरे में लटका मिला किशोर

रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 स्थित बाल संप्रेषण गृह में सोमवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अभिषेक पटेल, पुत्र चंद्रशेखर पटेल, निवासी ग्राम सविचा, थाना सीधी के रूप में हुई है।

भोजन के समय हुई घटना

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे जब अन्य किशोर भोजन के लिए गए थे, तब अभिषेक कमरे में अकेला था। कुछ देर बाद लौटने पर साथी किशोरों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई।

दुष्कर्म के मामले में था बंद

बताया जा रहा है कि अभिषेक दुष्कर्म के एक मामले में बाल न्याय प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आखिर एक किशोर कमरे में अकेला कैसे पहुंचा और इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}