श्रीमती उषाबाई कामरिया के निधन पर परिजनों ने लायंस क्लब एवं भाविप शामगढ़ के तत्वाधान में किया नेत्रदान

श्रीमती उषाबाई कामरिया के निधन पर परिजनों ने लायंस क्लब एवं भाविप शामगढ़ के तत्वाधान में किया नेत्रदान
शामगढ़। नगर के वरिष्ठ ग्रेन व्यापारी स्व. श्री रामनारायणजी कामरिया (धामनिया दीवान) शामगढ़ की धर्मपत्नी एवं संजय पंकज कामरिया की पूज्य माताजी श्रीमती उषा बाई के देवलोकगमन पश्चात परिवार ने लायन शिवजी कामरिया की प्रेरणा से नेत्रदान की सहमति देकर पीड़ित मानवता की सेवा में पुनीत कार्य करके एक आदर्श उदाहरण पेश किया है। पूज्य माताजी के नेत्रदान से निश्चित रूप से दो लोगों को नेत्र रोशनी प्राप्त होगी जिससे वे इस दुनिया को देख सकेंगे लायंस क्लब शामगढ़ का इस सत्र का यह पहला नेत्रदान है।
नेत्र उत्सर्जन का कार्य डॉ अमित धनोतिया MD एवं डॉ गोपालकृष्ण वर्मा ने सफलतापूर्वक करके नेत्र वाहन द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए
नेत्र उत्सर्जन के साक्षी लायंस क्लब के वरिष्ठ मेंबर ला वीरेंद्र यादव ज़ोन चेयर पर्सन ला मनीष चौधरी सचिव ला सुनील धनोतिया पूर्व अध्यक्ष ला पंकज धनोतिया सहित भारत विकास परिषद के प्रांत पदाधिकारी नप एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ महेश काला एम के सहित कामरिया परिवार के सदस्यगण बसंतीलाल कामरिया रामगोपाल कामरिया पिंटू कामरिया उमेश कामरिया अभिषेक अनुराग कामरिया लक्ष्मीनारायण धनोतिया मुकेश धनोतिया भरत धनोतिया एवं परिजन रिश्तेदार ग्रामवासी उपस्थित रहे



