भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलामल्हारगढ़

निर्जला एकादशी पर मल्हारगढ़ खाटूश्याम मंदिर में टूटे सारे रिकॉर्ड


दर्शनार्थियों की लंबी कतारों के चलते नहीं हुए पट मंगल

मल्हारगढ़ स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्री श्याम का आम के फलों से भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा पूरा वातावरण ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर आसपास के लगभग 25 से 30 गांवों से श्रद्धालु बाबा का निशान लेकर पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे। भक्तों की अभूतपूर्व भीड़ के कारण मंदिर में अब तक की सर्वाधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बाबा के दर्शनों हेतु लगी लंबी कतारों के चलते दोपहर में मंदिर के पट मंगल नहीं किए जा सके, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।
मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए तीन क्विंटल आम रस की प्रसादी एवं साबूदाना खिचड़ी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन ने श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अनुपम संदेश दिया। श्रद्धालुओं की अपार आस्था एवं उत्साह ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}