मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ तहसील कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरोध में अभिभाषक संघ ने नायब तहसीलदार नपं अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सीतामऊ तहसील कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरोध में अभिभाषक संघ ने नायब तहसीलदार नपं अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सीतामऊ। तहसील कार्यालय को दुसरे स्थान पर स्थानांतरित किये जाने को लेकर अभिभाषक संघ सीतामऊ को सोशल मिडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि संयुक्त तहसील कार्यालय वर्तमान जगह से माऊखेडा फंटा सुवासरा रोड़ न्यू जनपद पंचायत भवन निर्माणाधीन के समीप स्थानातंरित किया जाना प्रस्तावित हुआ हे शासन व प्रशासन के उक्त निर्णय से अभिभाषक संघ असहमत है उक्त निर्णय सस्ता व सुलभ न्याय के सिद्धान्त के विपरित है राजस्व न्यायालय मे लंबित मामलो का अधिकतर सम्बन्ध सिविल विवादो से भी है सिविल न्यायालय सीतामऊ व तहसील न्यायालय परिसर पास-पास मोजुद है नवीन तहसील भवन जहा प्रस्तावित किया जा रहा है उसकी दुरी सिविल न्यायालय परिसर से लगभग 4 किलो मीटर पड़ेगी जिसकी वजह से आमजन व अभिभाषको को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा पुर्व मे सिविल न्यायालय सीतामऊ भगोर दरवाजे के पास लगता था जिसे पक्षकारो कि सुविधा को देखते हुए वर्तमान तहसील परिसर के पीछे आमजन कि सुविधा के लिये ही बनवाया गया था तथा तीन दो वर्ष पूर्व ही वर्तमान मे तहसील न्यायालय के समीप ही 90 लाख के लगभग नवीन अनुविभागीय कार्यालय निर्मित किया गया है यह भी आमजन व अभिभाषको कि विशेष सुविधा को मद्देनजर रखते हुए निर्मित किया गया है अगर वर्तमान तहसील न्यायालय भवन का परिसर छोटा पड़ता है तो वर्तमान परिसर मे ही प्रर्याप्त स्थान है जहा अन्य भवन निर्मित किया जा सकता है वर्तमान तहसील भवन के पास ही जनपद भवन मोजुद है जनपद भवन अन्यन्त्र स्थान पर नवीन भवन निर्माणाधीन है पुराना जनपद भवन का उपयोग भी तहसील कार्यालय हेतु किया जा सकता है उपरोक्त समस्त तथ्यो को देखते हुए यह नवीन तहसील भवन वर्तमान स्थान से अन्यन्त्र स्थान पर स्थान्तंरित नही किया जावे तथा इस सम्बन्ध मे उचित निर्णय लेकर अभिभाषक को जवाबदार पदाधिकारी द्वारा सुचित किये जाने का कष्ट करे अन्यथा अभिभाषक संघ द्वारा उक्त निर्णय वापस नही लिये जाने तक कर्मिक रूप से आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन के अवसर पर बार एसोसियन अध्यक्ष राजीव भार्गव योगेश सचिव जगदीश परमार कोषाध्यक्ष पीयूष नागदा सह सचिव केपी चंद्रावत कनिष्ठ उपाअध्यक्ष अनिल पांडे राजकुमार पोरवाल मनोज जगावत गजेंद्र सिंह राठौड़ भगत सिंह चौहान आर के मंडलोई अनिल गिरोठिया श्याम दास बैरागी निलेश देतरिया विजय पाटीदार प्रमोद पाटीदार विकाश पाठक प्रकाश श्रीमाल एमआर मंसूरी अनमोल चोरड़िया ईश्वर लाल पाटीदार अशोक पाटीदार सहित अभिभाषक संघ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}