मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर से बिला में हुई भारी वृद्धि के विरोध

मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर से बिला में हुई भारी वृद्धि के विरोध
मंदसौर।मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के उपरांत आम नागरिकों के बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हुई है। बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आमजन की अभिव्यक्ति के रूप में आज एक जनआंदोलन जिसमें शहर के सम्मानित नागरिकों ने जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर बड़े हुए बिजली बिल वापस लेने की मांग की।
स्टेडियम मार्केट विद्युत विभाग कार्यालय के घेराव उपरांत उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटरो की जांच करने, पुराने मीटर के साथ चेक करने की सहमति देते हुए जांच अवधि के दौरान किसी भी उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन नहीं काटने की बात कही। साथ ही जबतक स्मार्टमीटरों की जांच पूरी न हो तबतक बिजली बिलो को भरने की भी छूट दी गई है।
श्री गुर्जर ने सभी प्रभावित नागरिकों से शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया।
आंदोलन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते जिला पंचायत सदस्य श्री दीपक सिंह गुर्जर ने मंदसौर शहर के प्रभावित विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि बड़े हुए विद्युत बिल बड़ी समस्या है। अगर उनके बिल अनुमानित खपत से ज्यादा आए है तो वे समीप के विद्युत विभाग कार्यालय पहुंच कर लिखित में आपत्ति दर्ज करवाए।
इस अवसर पर श्रीमती रूपल संचेती, योगिता बैरागी, सुधा फरक्या, संतोष मोदी, आशा सेठिया, शकुंतला फरक्या, हँसा माली, सावित्रीदेवी, अनुपम त्रिपाठी, आशीष जैन, विनोद सांखला, मनीष राठौर, नितिन भावसार, लक्ष्मी चौहान, अमित छाबड़ा, चंदा बाकलीवाल, हेमलता शक्तावत, शोभा चौहान, वसीम खान, श्याम चौधरी, प्रताप सिंह चंद्रावत, अजय मंडलोई, महेश मोदी, अंकित दुबे, जसबीर छाबड़ा, शैलेंद्र चौधरी, लोकेश मोड़ आदि अनेक शहर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।



