मंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ आईटीआई विद्यालय में जिला स्तरीय में युवा संगम का हुआ आयोजन

सीतामऊ आईटीआई विद्यालय में जिला स्तरीय में युवा संगम का हुआ आयोजन
सीतामऊ।”सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, रोजगार विभाग एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय, सीतामऊ नगर में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसका लाभ उठाया। मुख्य अतिथियों वक्ताओं द्वारा युवाओं से शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आव्हान किया गया, इस अवसर पर विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रोडमल वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह कोटड़ा माता, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री सुमित रावत के, सीतामऊ अनुविभागीय दंडाधिकारी शिवानी जी गर्ग SDM, जनप्रतिनिधि विवेक सोनगरा, जिला प्रशासनिक अधिकारीयो सहित उक्त कार्यक्रम में सहभागिता की गई, इस अवसर पर विद्यार्थी, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन नागरिकगण उपस्थित रहे।


