कोटाराजस्थान

खेत में काम कर रही युवती को सांप ने डसा:इलाज के दौरान मौत, सांप को मार डिब्बे में डाल अस्पताल पहुंचे परिजन

खेत में काम कर रही युवती को सांप ने डसा:इलाज के दौरान मौत, सांप को मार डिब्बे में डाल अस्पताल पहुंचे परिजन

कोटा- ग्रामीण के सिमलिया थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रही एक युवती की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। युवती का 2 दिनों से एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के बड़े भाई सोनू केवट ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से कैथून का रहने वाला है, लेकिन उन्होंने सिमलिया क्षेत्र में करीब 6 से 7 बीघा जमीन मुआवजे पर ले रखी है, जहां तरबूज और ककड़ी की खेती की जा रही है। 30 मई की सुबह परिवार के सदस्य खेत पर ककड़ी और खरबूजे तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान 27 वर्षीय रेखा के पीछे गर्दन पर एक जहरीले सांप ने काट लिया।

सांप के काटते ही रेखा अचेत होकर खेत में गिर पड़ी। परिजनों ने तुरंत सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद कर लिया और रेखा को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों को सांप भी दिखाया ताकि उचित इलाज किया जा सके।

अस्पताल में रेखा का इलाज लगातार चल रहा था, लेकिन सोमवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिमलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि रेखा की सगाई हो चुकी थी और अगले वर्ष उसकी शादी होने वाली थी। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

कॉमन करेट प्रजाति के विषैला सांप के द्वारा काटा गया।

कॉमन करेट प्रजाति के विषैला सांप के द्वारा काटा गया।

सिमलिया थाने के कांस्टेबल सोनू मीणा ने बताया कि खेत पर काम के दौरान सांप के काटने से युवती घायल हुई थी। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि युवती को जिस सांप ने काटा था वह कॉमन करेट (Common Krait) प्रजाति का अत्यंत विषैला सांप है। यह प्रजाति मुख्य रूप से रात के समय सक्रिय रहती है और अक्सर अंधेरे में लोगों पर हमला करती है। कॉमन करेट का जहर न्यूरोटॉक्सिक (Neurotoxic) होता है, जो सीधे मानव शरीर के तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है। इसके काटने के बाद शरीर की मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं, सांस लेने में परेशानी होती है और समय पर उपचार नहीं मिलने पर जान का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि यह भारत के सबसे खतरनाक विषैले सांपों में से एक माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}