मंदसौर पुलिस की अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) जप्त

05 आरोपी गिरफ्तार कर 02 वाहन 07 मोबाइल किए बरामद
मंदसौर ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल एवं CSP श्री जितेन्द्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नईआबादी मंदसौर उनि कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व मे मंदसौर पुलिस द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया तथा गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नई आबादी पुलिस को 31.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा विशेष टीम गठित की गई जो टीम के द्वारा रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद की गयी तथा थाना नई आबादी पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा तस्करी व पायलटिंग में प्रयुक्त कुल 02 चार पहिया वाहन जप्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण के माध्यम से जांच की जा रही है। प्ररंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायर नेटवर्क एवं वित्तीय लेनदेन के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
जप्त मश्रुका– (1). 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) अवैध मादक पदार्थ
(2). 01 सुजुकी एस क्रॉस कार व 01 हूंड़ाई क्रेटा कार कीमती 33 लाख रुपये
(3). कुल 07 मोबाईल फोन कीमती 2.5 लाख रुपये
गिरफ्तार आरोपी – 1. हेमंत पिता पूनम चंद्र वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी सृष्टि परिसर भानगढ़ का रोड इंदौर।
2. मोना पति स्वर्गीय रमेश सेन उम्र 48 वर्ष निवासी नंदा नगर पाटनीपुरा इंदौर।
3. राहुल पिता लक्ष्मण लाल मीणा उम्र 36 वर्ष माली खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान ।
4. सुभाष उर्फ पिंटू पिता भंवरलाल नाहर जाति गुर्जर उम्र 46 वर्ष निवासी 4/45हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ़ राजस्थान।
5. जितेंद्र उर्फ कारू पिता मांगीलाल मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी माली का खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान ।
फरार आरोपी – अजीज उर्फ एजाज निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान ।
पुलिस टीमः- उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी, उप निरीक्षक विनय बुंदेला थाना वायडी नगर, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी साईबर सेल मंदसौर, आरक्षक मनीष बघेल साईबर सेल मंदसौर, आरक्षक मुज्जफरउद्दीन साईबर सेल मंदसौर तथा नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।



