
आलोट के वार्ड तीन में संध्याकालीन शिविर में आई पेयजल-सफाई की समस्या
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
कलेक्टर रतलाम के निर्देशानुसार 1 से 15 वार्डों मेंनगर परिषद व्दारा संध्याकालीन शिविर लगाए जा रहे हैं नगर के वार्ड नंबर तीन मे संध्याकालीन वार्ड शिविर आयोजित किया गया। जिसमें नागरिकों ने स्वच्छ पेयजल और सफाई संबंधित समस्या उठाई गई, जिस अधिकारी और वार्ड पार्षद ने इसका निराकरण कराया।
इस अवसर पर शिविर का निरीक्षण करने जिला शहरी विकास अभिकरण रतलाम के अरुण कुमार पाठक भी पहुंचे उन्होंने भी नागरिकों से चर्चा की इस दौरान प्रभारी सीएमओ सीताराम चौहान , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फिरोज भाई एवं अनिल भरावा एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने मौके पर ही पेयजल गुणवत्ता जांच व सफाई दल रवाना कर समस्या का समाधान कराया।



