एसपी श्री मीणा ने संवेदनशील इलाके, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और रामघाट बैराज एवं अन्य जल स्त्रोतों का किया भ्रमण

एसपी श्री मीणा ने संवेदनशील इलाके, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और रामघाट बैराज एवं अन्य जल स्त्रोतों का किया भ्रमण
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा मय पुलिस बल ईद पर्व के मद्देनजर जिले की कानून व्यवस्था, शहर के संवेदनशील इलाके, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों ने भ्रमण किया गया साथ ही शिवना नदी एवं आसपास के जलाशयों, जल संग्रहण स्थलों रामघाट बैराज एवं अन्य जल स्त्रोतों का भ्रमण किया ।दिनांक 28.05.26 को जिला मंदसौर में ईद पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसी दौरान श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के अतिरिक्त, शहर के संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण किया गया। साथ ही शिवना नदी एवं आसपास के जलाशयों, जल भंडारण स्थलों जैसे रामघाट बैराज, कालाभाटा डैम का भी भ्रमण कर सुनिश्चित किया गया जिससे कोई भी अवशिष्ट पदार्थ जल स्त्रोतों में न फेंके।
सघन चेकिंग के दौरान स्थल पर उपस्थित पुलिस बल को भी सतर्क रहकर एवं मुस्तैद होकर अपने कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी एस बघेल, एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर के साथ साथ थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी वाय डी नगर श्री शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी श्री कुलदीप सिंह एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।


