रतलामआलोट

कृष्णपाल हत्याकांड में नया मोड़: ग्रामीणों ने F I R को बताया झूठा, S P से की निष्पक्ष जांच की मांग

कृष्णपाल हत्याकांड में नया मोड़: ग्रामीणों ने F I R को बताया झूठा, S P से की निष्पक्ष जांच की मांग

 

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

खामरिया के चर्चित कृष्णपाल सिंह हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है। ग्राम मुंज के ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक रतलाम (S P) के नाम एसडीओपी आलोट श्रीमति पल्लवी गौर को एक शिकायती आवेदन सौंपा है, जिसमें दर्ज कराई गई FI R को पूरी तरह असत्य और मनगढ़ंत बताया गया है।

ग्रामीणों का दावा है कि मृतक ने किसी अज्ञात कारण से खुद जहरीला पदार्थ खाया था, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर दबाव बनाकर गाँव के निर्दोष लोगों को इस मामले में फंसा दिया है।

वहीं ग्रामीणों ने की तकनीकी जांच की मांग की और कहा की घटना के समय नामजद पांचों आरोपी घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे, इसकी पुष्टि उनके मोबाइल टॉवर लोकेशन से की जाए।

साथ ही मृतक कृष्णपाल सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (C D R) निकाली जाए, ताकि पता चल सके कि मौत से पहले उसकी किससे बात हुई थी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच में रिपोर्ट झूठी पाए जाने पर फरियादी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस आवेदन के बाद अब मामले में तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका अहम हो गई है। देखना यह होगा की आगामी जाँच मे क्या सामने आता है, क्या सचमुच आरोपियों ने मृतक को जहर पिलाया या सभी आरोपी निर्दोष है इसका खुलासा आगे की जाँच मे होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}