नीमचमध्यप्रदेश

केंद्रीय महापरिषद पूर्बिया कलाल समाज संस्थान आसावरा माताजी जिला चित्तौड़गढ़ की टीम मालवा मे पहुंची, आवरी माताजी मे निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए जुटाया चंदा

केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश पूर्बीया के नेतृत्व में घर-घर जाकर किया संपर्क, समाजजनों ने स्वेच्छा से दिया अनुदान — प्रथम आगमन पर पंचों ने किया पुष्प माला से स्वागत


नीमच

चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा तहसील स्तिथ आवरी माताजी मे कलाल समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए चंदा एकत्रित करने महापरिषद पूर्बिया कलाल समाज संस्थान की केंद्रीय टीम मालवा क्षेत्र मे पहुंची। केंद्रीय महापरिषद के अध्यक्ष श्री जगदीश पूर्बिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 9 मई 2026 शनिवार को आवरी माता धाम स्थित धर्मशाला निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मालवा पहुचे
*घर-घर जाकर जुटाया सहयोग*

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 58;
टीम ने मालवा क्षेत्र में घर-घर जाकर समाजजनों से संपर्क किया। समाज बंधुओं ने भी निर्माण कार्य के लिए स्वेच्छा अनुसार अनुदान दिया। केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश पूर्बीया ने बताया कि आवरी माता धाम पर बन रही यह धर्मशाला दूर-दराज से आने वाले समाजजनों के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था होगी। उन्होंने आर्थिक सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 50;
*भव्य स्वागत और सामूहिक भोज*
मालवा अध्यक्ष एवं स्थानीय पंचों द्वारा केंद्रीय टीम का मालवा क्षेत्र में प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। केंद्रीय परिषद एवं मालवा परिषद द्वारा एक-दूसरे को बधाई दी गई और पुष्प माला पहनाकर व दुप्पटा पहना कर आदर सहित सम्मान किया गया। इस दौरान सभी का सामूहिक सह भोज भी हुआ।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.5638889, 0.4324074);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 50;
*ये पदाधिकारी रहे मौजूद*
टीम में केंद्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश जी पूर्बीया महासचिव श्री मदन जी चौधरी, उदयपुर इकाई अध्यक्ष श्री महेंद्र जी पूर्बिया, श्री भंवर लाल जी पूर्बिया, श्री चुन्नीलाल जी पूर्बीया उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने पर मालवा पंचो से मुलाक़ात कर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}