राजस्थानझालावाड़

डग में ब्याजखोरी का बड़ा भंडाफोड,गिरवी रखी संपत्तियों का अंबार मिला

> गरीबों की मजबूरी बना मुनाफे का धंधाः सुनील गोयल के कब्जे में मिले सैकड़ों वाहन (70 ट्रेक्टर, 61 मोटरसाईकिल, 07 कार, 03 पिकअप, 01 ट्रक, 02 टैम्पों), सैकडों कृषि यंत्र व मशीनरी (107 थ्रेसर मशीन, 29 ट्रॉली, 89 कृषि पंजा, 63 सिडल व अन्य)

> सूदखोरी के माध्यम से ब्लैकमैलिंग के खिलाफ बड़ा एक्शनः हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टाम्प, खाली चेक और गिरवी संपत्तियों का जखीरा बरामद

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आज एक ऐसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसने थाना डग क्षेत्र में व्याप्त अवैध सुदखोरी और ग्रामीणों के आर्थिक शोषण की रीढ पर प्रहार किया है। पुलिस थाना डग द्वारा हस्ताक्षरित खाली चैक व हस्ताक्षरित खाली स्टाम्प से आर्थिक शोषण करने वाले का खुलासा करते हुए सुनील गोयल निवासी डग के ठिकानों से सैकडों की संख्या में वाहन, सैकडों कृषि यंत्र और बडी संख्या में गिरवी रखे मकानों के पट्टे, वाहनों की आरसी, किरायानामा के स्टांप, इकरारनामा, जमीन की रजिस्ट्रियां, हस्ताक्षरित खाली चेक व खाली स्टाम्प बरामद किए गए।

मुख्य घटनाक्रम व कार्यवाहीः पुलिस थाना डग के आसूचना अधिकारी श्री विनोद कुमार कानि. 1078 को आसूचना प्राप्त हुई कि कस्बा डग में अवैध ब्याज माफिया का एक बडा जाल फैला हुआ है। मामले की गंभीरता, संवेदनशीलता और आरोपी द्वारा सबूतों को खुर्द-बुर्द करने की संभावना के मध्यनजर तत्काल छापेमारी की गई।

बरामदगीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्री भंवरसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी डग के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा सुनील गोयल के मकान, नवनिर्मित गोदाम और आजाद कॉलोनी स्थित कृषि फार्म की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में चल-अचल संपत्ति और दस्तावेज मिले, जिनका विवरण निम्नानुसार है-

वाहनः ट्रैक्टर 70, मोटरसाइकिलें 61, कार 07, पिकअप 03, ट्रक 01, टैम्पों- 02

कृषि यंत्र / मशीनरीः थ्रेसर मशीन 107, ट्रॉली 29 ट्रॉली, कृषि पंजा 89, सिडल 54, लहसुन सिडल- 09, रोटावेटर-09, कुआं खोदने की मशीन 03, गेहूं काटने की मशीन-02, भूसा बनाने की मशीन-05, मिर्च-मसाला पीसने की यूनिट-01 आदि

दस्तावेजः – खाली हस्ताक्षरित स्टाम्प पेपर (50,100,500 रुपये के) 47, विभिन्न बैंकों के खाली चेक जिन पर खाताधारकों के केवल हस्ताक्षर हैं- 147, खाली चैक 60, गिरवी रखे मकानों के पट्टे-39, वाहनों की आरसी 09, किरायानामा के स्टांप 03, इकरारनामा 04 व जमीन की रजिस्ट्रियां-04 आदि।

तरीका वारदातः आरोपी कर्ज देने के बदले ग्रामीणों से खाली चेक और खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में मनमानी राशि भरकर पीडितों को कानूनी रूप से डराया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

आरोपी फाइनेंसशुदा वाहनों को अपने बाड़े में छुपा कर रखता था, जिससे बैंक और रिकवरी कंपनियां उन तक नहीं पहुंच पाती थीं। उचित रखरखाव के अभाव में करोड़ों की संपत्ति खुले आसमान के नीचे बर्बाद हो रही थी।

कानूनी शिकंजा और अग्रिम कार्रवाई: सुनील गोयल पुत्र कृष्णचंद्र गोयल निवासी डग के मकान, खेत व गोदान से मिले उक्त सभी वाहनों, कृषि यंत्रों व मशीनरी का फर्द पंचनामा तैयार कर शामिल अनुसंधान किया गया तथा पुलिस थाना डग पर विधिसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान श्री हेमंत गौतम वृत्ताधिकारी वृत्त गंगधार को सौंपा गया।

पुलिस टीमः-

पुलिस थाना डगः- श्री भंवर सिंह थानाधिकारी थाना डग, श्री श्यामलाल सउनि, अरविन्द सउनि, श्री बृजेश कानि. 1228, श्री विनोद कुमार कानि. 1078, श्री मुकेश कुमार कानि. 1085, श्री राकेश कानि. 1452, श्री भूपेंद्र कानि. 1154

पुलिस थाना गंगधारः- श्री अमरनाथ थानाधिकारी थाना गंगधार, श्री बृजेश कुमार कानि. 1333, श्री नवरत्न कानि. 149, श्री जितेंद्र कुमार कानि. 1080 व श्रीमती ममता महिला कानि. 351

पुलिस थाना पगारियाः- श्री सुभाष गढ़वाल सहायक उप निरीक्षक, श्री मेहरबान सिंह कानि 205, श्री संदीप कुमार कानि 320, श्री करनाराम कानि 223 व श्री पंकज कानि 1239

पुलिस थाना उन्हैलः- श्री रामकरण थानाधिकारी थाना उन्हेल, श्री महेश कुमार कानि. 248, श्री वीरेन्द्र चौधरी कानि. 886 व श्रीमति तारा देवी महिला कानि. 327

जिला स्पेशल टीमः प्रभारी जिला स्पेशल टीम, श्री सुरेन्द्र हैड कानि. 322, श्री भरतराज कानि. 1283, श्री लेखराज कानि. 1250 व श्री अरुण कानि. 1316

साईबर टीमः श्री रवि सेन कानि. 1591 व श्री सुमित कुमार कानि. 1311

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}